{"_id":"63a98ce91b506c5a4b5c4bd9","slug":"uttarakhand-bageshwar-news-cousin-brother-murdered-his-brother-after-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar: गांव में पूजा के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने दूसरे भाई को उतार दिया मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar: गांव में पूजा के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने दूसरे भाई को उतार दिया मौत के घाट
Mon, 26 Dec 2022 05:35 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 26 Dec 2022 05:35 PM IST
सार
नौकोड़ी के बमनखेत में रविवार की रात सामूहिक पूजा का आयोजन हो रहा था। पूजा में 29 परिवार के लोग शामिल थे। इस दौरान दो चचेरे भाइयों में किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन
चचेरे भाई ने की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड में बागेश्वर के नौकोड़ी गांव में भाईयों के बीच हुए आपसी विवाद में चचेरे भाई ने दूसरे भाई की हत्या कर दी। वहीं, मृतक के दूसरे भाई और उसकी पत्नी को घायल कर दिया। गांव में आयोजित पूजा के दौरान यह विवाद हुआ। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
Dehradun: 25 हजार का इनामी जालसाज जॉनी पकड़ा, पौने दो करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में चल रहा था फरार
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, नौकोड़ी के बमनखेत में रविवार की रात सामूहिक पूजा का आयोजन हो रहा था। पूजा में 29 परिवार के लोग शामिल थे। इस दौरान दो चचेरे भाईयों में किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ा की चंचल सिंह और महेश सिंह ने शंकर सिंह और खुशाल सिंह पर चाकू से वार कर दिया।
विज्ञापन
इस हमले में शंकर सिंह की मौत हो गई, जबकि खुशाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। बीच-बचाव में आई खुशाल की पत्नी सरूली देवी भी घायल हो गई। सूचना के बाद रात में पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है।