फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Performance of women cleaning workers regarding service restoration

सेवा बहाली को लेकर महिला सफाई कर्मियों का प्रदर्शन

Thu, 16 Jan 2020 11:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
Performance of women cleaning workers regarding service restoration
रुड़की नगर निगम में सेवाएं समाप्त करने के विरोध में प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी। - फोटो : ROORKEE
मोहल्ला स्वच्छता समिति के तहत रखी गई 15 महिला सफाई कर्मचारियों की सेवाएं निगम ने समाप्त कर दी है। इससे नाराज महिला कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को निगम में प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने दो दिन के अंदर सेवाएं बहाल न करने पर निगमके खिलाफ बड़ा आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

नगर निगम रुड़की क्षेत्र से पाड़ली गुर्जर और रामपुर गांव को बाहर कर दिया गया है। ऐसे में इन इलाकों में मोहल्ला स्वच्छता समिति के तहत रखी गई 15 महिला सफाई कर्मचारियों की सेवाएं भी समाप्त कर दी गई हैै, वहीं पुरुष सफाई कर्मियों को दूसरी जगहों पर तैनाती दे दी गई। निगम के इस फैसले के बाद से ही महिला सफाई कर्मचारी सेवाएं बहाल करने की मांग कर रही है। बृहस्पतिवार को महिला सफाई कर्मचारी और सफाई कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष सनाती बिडला नगर निगम पहुंचे। यहां उन्होंने मेयर गौरव गोयल और अधिकारियों से सेवाएं बहाल करने की मांग की। साथ ही बताया कि सेवाएं समाप्त होने के बाद मानदेय नहीं मिल रहा है। इससे उन्हें आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। महिलाओं ने मेयर गौरव गोयल से सेवाएं बहाल करने की मांग की। संगठन के अध्यक्ष और महिलाओं ने चेतावनी दी अगर दो दिन के अंदर सेवाएं बहाल नहीं हुई तो निगम परिसर में बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस दौरान रामेश्वर प्रसाद, अशोक कुमार, शकुंतला, शारदा, रिंकी, मंजू, महेंद्री, सुनीता, मोनिका, ममता, शीला, मधु, संजना आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed