फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Perform human religion, donate blood

एक नवंबर को निभाए मानव धर्म, करें रक्तदान

Sat, 30 Oct 2021 08:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 08:24 PM IST
विज्ञापन
Perform human religion, donate blood
उत्तराखंड ग्रामीण बैंक और अमर उजाला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में एक नवंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। बैंक के दसवें स्थापना दिवस समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित शिविर में बैंकों के अधिकारी, कर्मचारी और आम लोग भी रक्तदान कर मानव धर्म निभा सकेंगे।
विज्ञापन

मानव के रक्त का दुनिया में कोई विकल्प नहीं है। मानव शरीर का रक्त ही दूसरों में खून की कमी को पूरा कर किसी का जीवन बचा सकता है। इसीलिए कहा जाता है कि रक्तदान से बढ़कर जीवन में कोई दूसरा मानव धर्म नहीं है। एक नवंबर को आप भी इसमें भागीदार बन सकते हैं। मालवीय चौक स्थित उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की रुड़की शाखा में लगने वाले शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान कर सकते हैं। बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रवीण गोयल और शाखा प्रबंधक संदीप कुकरेती ने बताया कि बैंक दसवां स्थापना दिवस मना रहा है। इस उपलक्ष्य में एक नवंबर को अमर उजाला फाउंडेशन के साथ मिलकर मालवीय चौक स्थित बैंक की शाखा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान कर मानव धर्म निभाने की अपील की है। शिविर की तैयारियों में असिस्टेंट मैनेजर नेहा उपाध्याय, शिल्पा, केपी सागर, रविंद्र मलिक, भावना त्यागी सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed