{"_id":"5f7371648ebc3e9c02167502","slug":"paddy-will-be-purchased-at-seven-purchasing-centers-from-tomorrow-roorkee-news-drn357574416","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से जनपद में सात क्रय केंद्रों पर होगी धान की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से जनपद में सात क्रय केंद्रों पर होगी धान की खरीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। हरिद्वार जिले में कल (एक अक्टूबर) से सात क्रय केंद्रों पर धान की खरीद शुरू हो जाएगी। जिलाधिकारी से अनुमति मिलने के बाद उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ लिमिटेड (यूसीएफ) ने खरीद केंद्र शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली है।
इन दिनों किसानों के खेतों में धान की फसल पककर तैयार खड़ी है। कुछ दिनों से धान की अगेती प्रजाति 1121 की कटाई चल रही है, लेकिन धान की सरबती और मोटा धान आदि की कटाई शुरू नहीं हो पाई है। किसानों की माने तो सरबती और मोटा धान आदि प्रजातियों की कटाई में आठ से दस दिन का समय लग सकता है। क्योंकि यह लेट प्रजातियां हैं। हालांकि हरिद्वार जिले में जिन किसानों ने धान की 1121 प्रजाति लगाई थी, वह धान की कटाई और मड़ाई करा रहे हैं। वहीं अभी तक कोई धान क्रय केंद्र भी नहीं खुल पाया था। इसलिए किसानों को अपनी फसलों को बेचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। मगर अब किसानों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। यूसीएफ ने जिलाधिकारी से अनुमति लेने के बाद जनपद में सात केंद्रों पर धान की खरीद करने की तैयारी पूरी कर ली है। एक अक्तूबर को धान क्रय केंद्र शुरू हो जाएंगे।
क्या है धान का दाम
पिछले साल सामान्य धान को सरकारी क्रय केंद्रों पर 1815 व ए ग्रेड के धान को 1835 रुपये की दर से खरीदा गया था। इस वर्ष धान के दाम में प्रति कुंतल 53 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इस वर्ष सामान्य धान की कीमत 1868 व ए ग्रेड के धान का दाम 1888 रुपये प्रति कुंतल रखा गया है।
विज्ञापन
सहकारिता विभाग ने किए खरीद केंद्र खोलने से हाथ खड़े
प्रत्येक वर्ष हरिद्वार जनपद में यूसीएफ और सहकारिता विभाग के द्वारा अलग-अलग धान खरीद केंद्र खोले जाते थे, लेकिन इस बार सहकारिता विभाग ने सहकारी समितियों की व्यवस्थाओं आदि का हवाला देते हुए धान खरीद केंद्र खोलने से इंकार कर दिया है। सहकारिता विभाग ने पिछले वर्ष 11 खरीद केंद्र खोले थे। जिला सहायक निबंधक मान सिंह सैनी ने बताया कि इस बार धान की खरीद यूसीएफ के द्वारा की जाएगी।
किसान को कराना होगा रजिस्ट्रेशन
किसी भी किसान का धान बिना रजिस्ट्रेशन के नहीं खरीदा जाएगा। धान बेचने के लिए किसान को फार्म भरकर क्रय केंद्रों पर ही जमा करना होगा। वहीं फार्म पर लेखपाल की रिपोर्ट लगनी भी अनिवार्य है। इसके बाद किसानों का धान खरीदा जाएगा।
यूसीएफ ने की एडवांस की मांग
किसानों से खरीद गए धान के दाम उनके खातों में भेजा जाएगा। यूसीएफ ने सरकार से मांग की है कि वह धान की खरीद को लेकर कुछ बजट जारी कर दे ताकि अधिक से अधिक किसानों के धान की फसल खरीदी जा सके।
इन स्थानों पर लगेंगे क्रय केंद्र
लालढांग, जमालपुर कलां, गोवर्धनपुर, भगवानपुर, इकबालपुर कमेलपुर, मंगलौर, लाठरदेवा।
जनपद में एक अक्तूबर से धान खरीद केंद्र शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। सात क्रय केंद्र खोले जाएंगे। किसानों को धान बेचने से पहले रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा।
-- वीर सिंह, जिला प्रबंधक, यूसीएफ