फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Outbreak of fever in Shankarpuri, health department camped

Roorkee News: शंकरपुरी में बुखार का प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग ने डाला डेरा

Mon, 04 Sep 2023 11:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Outbreak of fever in Shankarpuri, health department camped
22 बुखार पीड़ितों में से पांच में डेंगू की पुष्टि, सभी मरीजों को दी गईं दवाएं
विज्ञापन

माजरी के बाद अब शहर से सटे शंकरपुरी गांव में भी बुखार तेजी से फैल रहा है। बड़ी संख्या में ग्रामीणों के बुखार से पीड़ित होने की सूचना पर सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वहां शिविर लगाया। इस दौरान 22 लोगों की रैपिड जांच में पांच में डेंगू की पुष्टि हुई है।

शंकरपुरी गांव के प्रधान व ग्रामीणों की शिकायत पर सोमवार को सीएमओ डॉ. मनीष दत्त ने शंकरपुरी गांव में वेक्टर इंस्पेक्टर सीएम कंसवाल के नेतृत्व में एक टीम भेजी। टीम ने शिविर लगाकर बुखार पीड़ित 22 ग्रामीणों के खून के सैंपल लेकर उनकी डेंगू रैपिड जांच की। सीएम कंसवाल ने बताया कि जांच में पांच बुखार पीड़ितों की डेंगू रैपिड जांच पॉजिटिव आई है। मरीजों को दवाएं दी गई हैं। वहीं ग्रामीणों को डेंगू के प्रति सतर्क रहने के उपाय बताए गए। साथ ही कहा गया कि बुखार आने पर उसे गंभीरता से लें। सरकारी अस्पताल में जाकर उपचार व जांच कराए।
विज्ञापन




पिछले साल डेंगू का हॉट स्पॉट था शंकरपुरी

शंकरपुरी गांव में पिछले साल भी डेंगू ने कहर बरपाया था। बड़ी संख्या में ग्रामीण डेंगू पीड़ित हो गए थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कई दिनों तक लगातार गांव में डेरा डाले रखा। साथ ही मरीजों को मेला अस्पताल में भर्ती कराकर उनका उपचार कराया था। तीन ग्रामीणों की बुखार से मौत भी हो गई थी। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




माजरी में नहीं पहुंची टीम
माजरी गांव में 100 से अधिक लोग संदिग्ध बुखार से पीड़ित हैं। लोग इलाज भी करा रहे हैं लेकिन हालात में सुधार नहीं हो रहा है। अब तक गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंचने से रोष पनप रहा है। लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई भी उनकी सुध लेने नहीं पहुंच रहा है। वहीं, इमलीखेड़ा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी दिली रमन का कहना है कि एक -दो दिन में स्वास्थ्य शिविर लगाकर जांच की जाएगी।



रुड़की में 32 बुखार पीड़ितों में डेंगू की पुष्टि, होगी एलाइजा जांच
डेंगू का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रुड़की में सोमवार को रैपिड जांच में 32 बुखार पीड़ित मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। इनकी एलाइजा जांच कराई जाएगी।


शहर व देहात में डेंगू कहर बरपा रहा है। सरकारी और निजी अस्पताल में बुखार पीड़ितों की भरमार है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सरकारी अस्पताल व निजी पैथोलॉजी लैब में 32 बुखार पीड़ित मरीजों की डेंगू रैपिड जांच पॉजिटिव आई है। जिला मलेरिया अधिकारी गुरनाम सिंह ने बताया कि 32 सैंपल एकत्रित किए गए हैं। मंगलवार को इनकी एलाइजा जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed