{"_id":"65020891f617015cd808f784","slug":"operations-have-started-in-civil-hospital-roorkee-roorkee-news-c-5-1-drn1030-244537-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: तीन माह बाद अस्पताल में शुरू हुए ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: तीन माह बाद अस्पताल में शुरू हुए ऑपरेशन
विज्ञापन
महिला का दूरबीन विधि से पित्त की थैली और वृद्ध का हुआ हर्निया का ऑपरेशन
सिविल अस्पताल रुड़की में तीन माह बाद ऑपरेशन शुरू हो गए हैं। बुधवार को दो ऑपरेशन हुए हैं। दोनों ऑपरेशन सफल रहे।
सिविल अस्पताल रुड़की में तैनात सर्जन डॉ. विवेक लूंबा के इस्तीफे के बाद से ऑपरेशन बंद हो गए थे। मरीजों को हायर सेंटर जाना पड़ रहा था या फिर निजी अस्पतालों में जाकर ऑपरेशन कराना पड़ रहा था लेकिन सर्जन डॉ. प्रणम प्रताप सिंह की अस्पताल में तैनाती से यह परेशानी दूर हो गई है। ऑपरेशन से संबंधित बीमारियों से पीड़ित मरीजों को अब अस्पताल में ही उपचार मिल रहा है।
अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय कंसल ने बताया कि बुधवार को अस्पताल में दो ऑपरेशन हुए हैं। अस्पताल के नये सर्जन ने यह ऑपरेशन किए हैं। एक महिला की पित्त की थैली का ऑपरेशन दूरबीन विधि से किया गया है। एक बुजुर्ग का हर्निया का ऑपरेशन हुआ है। सर्जन डॉ. प्रणम प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों मरीज ठीक है। दो-तीन दिन में उनको रिलीव कर दिया जाएगा।