फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Onion-tomato prices rise, capsicum becomes soft

Roorkee News: प्याज-टमाटर के दामों में उछाल, शिमला मिर्च हुई नर्म

Sun, 19 Nov 2023 12:46 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Onion-tomato prices rise, capsicum becomes soft
I
विज्ञापन

IIमंडी में सब्जियों के दामों में हुआ उतार-चढ़ाव, कुछ सब्जियां आम लोगों की पहुंच से बाहर
I
I
I
Iसर्दियां शुरू होते ही सब्जियों के बाजार में कुछ नरमी आई है लेकिन कुछ के बढ़े दाम ने लोगों को परेशान कर दिया हे। ऐसे में कुछ सब्जियां आम लोगों की थाली से गायब होती नजर आ रही हैं।
I
Iसर्दियों का मौसम शुरू होते ही बाजार में सीजनल सब्जियां बड़ी मात्रा में आने लगती हैं। ऐसे में बहुत सी सब्जियां सस्ती होने लगती हैं लेकिन इस बार मंडी में अब तक कुछ सब्जियों के तेवर कम नहीं हुए हैं। अब भी बाजार में टमाटर, गाजर, मटर और प्याज के दाम आसमान छू रहे हैैं। इन सभी सब्जियों के दाम अब भी 50 रुपये किलो से अधिक चल रहे हैं।
विज्ञापन

I
I
I
Iटमाटर जहां 60 रुपये किलो तक पहुंच गया है वहीं प्याज भी 60 से 70 रुपये किलो बिक रहा है। मटर 60 से 70 रुपये किलो है तो गाजर 30 से 40 रुपये किलो तक मिल रही है। जबकि इन सभी सब्जियों में इस समय लोगों को बड़ी राहत मिल जाती थी। हालांकि इन सबके बीच कुछ सीजनल सब्जियां लोगों को राहत जरूर पहुंचा रही हैं। इसमें मूली जहां 10 रुपये किलो हो गई है वहीं शिमला मिर्च भी 20 से 30 रुपये किलो मिल है। आलू भी 60 से घटकर 40 पर पहुंच गया है। मंडी निरीक्षक अलकेश सैनी ने बताया कि मंडी में सीजनल सब्जियों की आवक कम होने से इनके दाम में बढ़ोतरी हुई है। स्थानीय सब्जियों की आवक बढ़ते ही दाम कम होने शुरू हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि शादियों का सीजन शुरू होने के कारण भी सब्जियों की मांग बढ़ने पर दाम बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iमंडी में सब्जियों के दाम
I
I

I
Iमटर- 70
I
Iप्याज -70
I
I

I
Iटमाटर -60
I
Iआलू -40
I
I

I
Iगाजर -30
I
Iखीरा -20
I
I

I
Iलौकी -20
I
Iशिमला मिर्च -20I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article