फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Now thieves put a dent in the blood bank

अब ब्लड बैंक में लगाई चोरों ने सेंध

Sun, 01 May 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला रुड़की Updated Sun, 01 May 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Now thieves put a dent in the blood bank
चाोरी - फोटो : अमर उजाला

रुड़की। सिविल अस्पताल परिसर में एकबार फिर चोरों ने सेंध लगा दी है। इस बार ब्लड बैंक का ताला तोड़कर इनवर्टर, बैटरी, टीएफटी और डीवीआर पर हाथ साफ किया गया है। परिसर में लगातार एक के बाद एक चोरी की घटनाओं से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। मालूम हो कि ब्लड बैंक और परिसर में स्थित पुलिस चौकी की दूरी चंद कदमों पर है।

विज्ञापन


सिविल अस्पताल की सुरक्षा और चोरी की घटनाओं के मद्देनजर अस्पताल परिसर में करीब पांच साल पहले पुलिस चौकी खोली गई थी। इसके बावजूद यहां घटनाओं में कोई कमी नहीं आई है। कभी चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों के आवासों में चोरी तो कभी अस्पताल में चोरी से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन


हाल ही में चोर एक स्वास्थ्यकर्मी की तीन गाय ले गए थे, लेकिन परिसर में पुलिस चौकी पर किसी को इसकी भनक नहीं लगी। यही नहीं विरोध और आक्रोश के बाद पुलिस अधिकारियों ने घटना के जल्द खुलासे का भी दावा किया, लेकिन आज तक कोई सुराग नहीं लग सका है। ऐसे में अब ब्लड बैंक में हुई चोरी से पुलिस चौकी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्वास्थ्यकर्मियों का कहना है कि पुलिस चौकी से दस कदम की दूरी पर चोरों ने ब्लड बैंक का ताला तोड़कर तसल्ली से वारदात को अंजाम दिया। ब्लड बैंक में चिकित्सक कक्ष का टीएफटी और दूसरे कमरे में रखा इनवर्टर व बैटरी ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी खोल ले गए, ताकि कैमरे से हुई रिकार्डिंग से उनकी शिनाख्त न हो सके। सुबह स्वास्थ्यकर्मियों की सूचना पर पहुंचे गंगनहर कोतवाली प्रभारी ने मौका मुआयना कर लोगों से पूछताछ की। अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डा. संजय कंसल की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed