फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   NHM workers have not received salaries for three months

Roorkee News: एनएचएम कर्मियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

Fri, 08 Sep 2023 12:28 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Sep 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
NHM workers have not received salaries for three months

विज्ञापन
बच्चों की फीस और घर का राशन नहीं खरीद पा रहे, बजट नहीं आने की कही जा रही बात





राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत तैनात चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मियों के लिए घर चलाना मुश्किल हो गया है। वो बच्चों की फीस भी जमा नहीं कर पा रहे हैं। घर का राशन भी खरीदना मुश्किल हो गया है। तीन माह से वेतन न मिलने के कारण यह दिक्कतें आ रही हैं। इससे एनएचएम कर्मियों में रोष है।



सिविल अस्पताल रुड़की व जिले के सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 650 चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी तैनात हैं। एनएचएम कर्मियों को जून, जुलाई और अगस्त का वेतन नहीं मिला है। कर्मचारियों का कहना है कि वेतन न मिलने के कारण काफी परेशानी हो रही है। वह बच्चों की स्कूल व ट्यूशन फीस नहीं दे पा रहे हैं। स्कूल से आए दिन फीस के लिए फोन आ रहे हैं।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने तुरंत वेतन जारी करने की मांग की है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष एवं जिला उपाध्यक्ष रोशनी नौटियाल ने बताया कि कर्मचारियों को तीन माह से वेतन नहीं मिला है। अधिकारी बजट जारी न होने की बात कह रहे हैं। कर्मचारी बेहद परेशान हो गए हैं। उनके पास वेतन के अलावा आमदनी का कोई जरिया भी नहीं है। कर्मचारियों के भूखों मरने की नौबत आ गई है। जल्द ही वेतन जारी नहीं होता है तो सभी कर्मचारी आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed