फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   National Secretary General of the Army held on the border

बिना परमिशन भीम आर्मी के राष्ट्रीय महासचिव वालिया को रोका

Sun, 12 Jul 2020 11:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 11:19 PM IST
विज्ञापन
National Secretary General of the Army held on the border
भगवानपुर/चुड़ियाला (रुड़की)। बिना अनुमति के हरिद्वार जा रहे भीम आर्मी के राष्ट्रीय महासचिव कमल सिंह वालिया के काफिले को पुलिस ने बॉर्डर पर ही रोक लिया। यहां काफी देर तक जद्दोजहद के बाद भीम आर्मी के कार्यकर्ता मान गए और बॉर्डर पर ही वालिया का स्वागत किया। इसके बाद वालिया लौट गए।
विज्ञापन

रविवार को भीम आर्मी के राष्ट्रीय महासचिव कमल सिंह वालिया सहारनपुर से अपने समर्थकों के साथ गाड़ियों का काफिला लेकर हरिद्वार के ग्राम हेतमपुर में संगठन कार्यकर्ताओं से मिलने जा रहे थे। जैसे ही वह उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड के बॉर्डर तेज्जूपुर पहुंचे तो अनुमति नहीं होने के कारण पुलिस ने उत्तराखंड में प्रवेश करने से रोक दिया, लेकिन वालिया और उनके समर्थक उत्तराखंड में आने की जिद पर अड़े रहे। सूचना पाकर आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। इसके बावजूद पुलिस ने वालिया को आने की अनुमति नहीं दी। काफी समझने पर भीम आर्मी के कार्यकर्ता मान गए। साथ ही भगवानपुर क्षेत्र के जिला सचिव अमरीश कपिल के नेतृत्व में बॉर्डर पर ही कमल सिंह वालिया का फूलमालाओं से स्वागत किया। इस दौरान वालिया ने कहा कि भाजपा तानाशाही रवैये से सरकार चला रही हैं। विकास के बजाय जनता का शोषण किया जा रहा है, जिसे भीम आर्मी बर्दाश्त नहीं करेगी। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष चुन्नी लाल सिंधे, जिला महासचिव विकास, रवि, राहुल गौतम, एजाज आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed