फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Nagar Kirtan taken out in the town on the festival of lights

प्रकाशोत्सव पर कस्बे में निकाला नगर कीर्तन

Fri, 07 Jan 2022 09:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 09:09 PM IST
विज्ञापन
Nagar Kirtan taken out in the town on the festival of lights
लक्सर में गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव पर निकाली गई नगर कीर्तन में करतब दिखाते गतका पार्टी - फोटो : ROORKEE
श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर पंज प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन में फूलों से सजी पालकी में विराजमान श्री गुरु ग्रंथ साहिब के दीदार को भीड़ उमड़ पड़ी। नगर कीर्तन का जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को लक्सर में नगर कीर्तन निकाला गया। सुबह से ही शुगर मिल स्थित गुरुद्वारे में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। पहले सुखमनी साहिब का हुआ पाठ। नितनेम पाठ के बाद कीर्तन हुआ। इसके बाद श्री गुरुग्रंथ साहिब को भव्य रूप से फूलों से सजी पालकी में विराजमान किया गया। दोपहर करीब एक बजे नगर कीर्तन शुरू हुआ। शुगर मिल गुरुद्वारे से शुरू हुआ नगर कीर्तन शुगर मिल कालोनी, हरिद्वार रोड, पुरकाजी रोड, मेन बाजार, लोको बाजार, वाल्मीकि बस्ती, माल गोदाम रोड, सिमली होते हुए गुरुद्वारे में पहुंची। यहां नगर कीर्तन में शामिल संगत का नगर वासियों की ओर से स्वागत किया गया। इस मौके पर सरदार हरवचन सिंह, सुखविंदर सिंह उर्फ पिंकी, बलविंदर सिंह, ज्ञानी महेंद्र सिंह, प्रीतम सिंह, सुखपाल सिंह रंधावा, पाल सिंह रंधावा, भूषणलाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed