{"_id":"6ad7b78dd5e5e728400e7997","slug":"municipal-corporations-seal-on-a-closed-school-broken-complaint-filed-with-the-police-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1095273-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: बंद स्कूल में लगी नगर निगम की सील तोड़ी, पुलिस को दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: बंद स्कूल में लगी नगर निगम की सील तोड़ी, पुलिस को दी तहरीर
विज्ञापन
नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में आने वाले एक बंद स्कूल में अवैध रूप से टेंट का कारोबार करने के मामले में नया मोड़ आ गया है। करीब एक माह पहले स्कूल के कमरों में लगाई गई नगर निगम की सील मंगलवार को टूटी मिली। आशंका जताई जा रही है कि सील तोड़कर टेंट कारोबारी ने बिना अनुमति कुछ सामान बाहर निकाला है। मामले में नगर निगम और पार्षद पंकज सतीजा की ओर से पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
जानकारी के अनुसार, करीब एक माह पहले बंद पड़े स्कूल के कमरों में बड़ी मात्रा में टेंट का सामान रखा मिला था। आरोप था कि स्कूल परिसर का इस्तेमाल बिना अनुमति टेंट का कारोबार करने के लिए किया जा रहा था।
उस समय यह भी चर्चा थी कि निगम के किसी कर्मचारी की मिलीभगत से यहां सामान रखवाया गया और इसके एवज में प्रतिमाह करीब 90 हजार रुपये किराया वसूला जा रहा था। मामला सामने आने के बाद नगर निगम ने स्कूल के कमरों पर सील लगा दी थी। इसके बावजूद अब तक मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने और कथित किराये की रिकवरी नहीं किए जाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को सील टूटी मिलने के बाद मामला फिर चर्चा में आ गया। पार्षद पंकज सतीजा ने पुलिस से मामले की जांच कर सील तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। अब पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि सील किसने और किन परिस्थितियों में तोड़ी व वहां से कोई सामान निकाला गया या नहीं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।