फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Chants of 'Jai Shri Ram' echoed during the Dussehra worship

Roorkee News: दशहरा पूजन में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

Wed, 21 Oct 2026 12:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Chants of 'Jai Shri Ram' echoed during the Dussehra worship
दशहरा पर्व पर शहर और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से ही मंदिरों और घरों में पूजा-पाठ का सिलसिला शुरू रहा। लोगों ने भगवान श्रीराम, माता दुर्गा और अन्य देवी-देवताओं का स्मरण कर परिवार की खुशहाली, शांति और उन्नति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान कई स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए जिनमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन

दशहरा पर्व को लेकर शहर से लेकर देहात तक लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। घरों में पूजन की तैयारियां की गई और परंपरा के अनुसार पूजा सामग्री के साथ आराधना की गई। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं देकर आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। लोगों ने इस अवसर पर सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने और समाज में फैली बुराइयों को दूर करने का संकल्प लिया। पर्व के चलते क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहा और लोगों ने श्रद्धा व उल्लास के साथ दशहरा मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed