फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Manmohan became the president of the teachers union unopposed

मनमोहन निर्विरोध बने शिक्षक संघ के अध्यक्ष

Fri, 17 Dec 2021 08:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 08:30 PM IST
विज्ञापन
Manmohan became the president of the teachers union unopposed
रुड़की रामनगर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय न.18 में आयोजित उत्तराखंड राजकीय प्राथमिक शिक्षक स? - फोटो : ROORKEE
उत्तराखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के रुड़की ब्लॉक के हुए चुनाव में सर्वसम्मति से मनमोहन शर्मा को ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। अन्य तीन पदों पर एक से अधिक दावेदार नहीं होने पर पदाधिकारियों को निर्विरोध चुना गया। पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

शुक्रवार को उत्तराखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर-18 में रुड़की ब्लॉक इकाई के चुनाव आयोजित कराए गए। निर्वाचन में शिक्षक संघ के जिला संगठन से आशीष कुमार और परविन्दर कुमार बतौर पर्यवेक्षक रहे। जान इलाही चुनाव अधिकारी नियुक्त रहे। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान अध्यक्ष, मंत्री और कोषाध्यक्ष पद पर केवल एक-एक दावेदार ने ही दावेदारी की। इसके बाद निर्वाचन कमेटी के सभी सदस्यों ने दावेदारी करने के लिए मौखिक घोषणा की। किसी ने भी पदों पर दावेदारी नहीं की और जिन्होंने दावेदारी की थी उन्हीं पर सहमति दी। ऐसे में अध्यक्ष पद के लिए मनमोहन शर्मा को निर्विरोध घोषित किया गया। इसके अलावा पंकज विश्नोई मंत्री और राजेंद्र कुमार सैनी कोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत किए गए। इस मौके पर अजय पुंडीर, अमीर आलम, पंकज त्यागी, संजय शर्मा, दिनेश कुमार, सुबोध शर्मा, सुनील देशवाल, कुमकुम, लक्ष्मी, सरिता त्यागी, किरण राय, रेखा त्यागी, शबीना, फैय्याज, इशरत जमाल, नाजमा, अंजू, बबीता, राजेश शर्मा, राजीव मित्तल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed