फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Madrasa investigation found fraud in mid-day meal

Roorkee News: मदरसे की जांच में मिड-डे मील में मिला फर्जीवाड़ा

Wed, 08 Oct 2025 11:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Madrasa investigation found fraud in mid-day meal
ब्लॉक के चार मदरसों में बुधवार को शिक्षा विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण किया। मदरसे में मिड- डे मील फंड में धांधली का फर्जीवाड़ा सामने आया। टीम को ऐसे कई नाम उपस्थिति रजिस्टर में दर्ज मिले जिन छात्रों ने दो वर्ष पहले ही पढ़ाई छोड़ दी थी। इन छात्रों के नाम पर अब तक मिड-डे मील की राशि ली जा रही थी।
विज्ञापन




इतना ही नहीं, मिड-डे मील के तीन लाख रुपये के चेक सीधे मदरसा प्रबंधक के खाते में जमा किए गए थे। वहीं, मदरसा प्रशासन के पास राशन और बिल से जुड़े किसी भी प्रमाण की उपलब्धता नहीं पाई गई। बुधवार को संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक चंद्र शेट के नेतृत्व में दो टीमों ने चार मदरसों का निरीक्षण किया। तहसीलदार विकास अवस्थी के नेतृत्व वाली टीम जब भंगेड़ी महावतपुर स्थित मदरसा तूल आलिम पब्लिक स्कूल पहुंची तो दस्तावेजों की जांच में भारी गड़बड़ी का खुलासा हुआ। प्रशासन अब पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed