फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Lockdown was successful, silence in the market

सफल रहा लॉकडाउन, बाजार में पसरा रहा सन्नाटा

Sun, 19 Jul 2020 09:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Lockdown was successful, silence in the market
रुड़की/लक्सर। कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ने के कारण प्रदेश सरकार का घोषित किया गया शनिवार और रविवार का लॉकडाउन शहर में पूरी तरह सफल रहा। लोगों ने खुद ही अपनी दुकानें बंद रखी, मात्र मेडिकल और डेरी आदि खुली थी। कुछ स्थानों पर पुलिस चेकिंग भी करती दिखाई दी, लेकिन आवाजाही पर अनावश्यक रोक नहीं थी। वहीं लक्सर, झबरेड़ा, लंढौरा, मंगलौर आदि कस्बों में भी लॉकडाउन का पालन किया गया।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को ही दो दिन का लॉकडाउन घोषित कर दिया था। शनिवार को पहला दिन सफलतापूर्वक बीता और रविवार को भी स्थिति ऐसी ही बनी रही। रविवार सुबह से ही बाजार बंद थे, केवल मेडिकल स्टोर और दूध, सब्जियां और बेकरी आदि की दुकानें सुबह दस बजे तक खुली रही। इसके बाद मेडिकल स्टोर को छोड़कर अन्य सभी दुकानें बंद हो गई थी। प्रमुख बाजार सिविल लाइंस, राणा चौक, पश्चिम तालाब, बीटी गंज आदि में बाजार शत प्रतिशत बंद रहे। कुछ स्थानों पर जहां गली मोहल्लों में दुकानें खुली हुई थी, पुलिस ने वहां पहुंचकर उन दुकानों को बंद करा दिया। इस लॉकडाउन को लेकर लोग खुद भी गंभीर दिखाई दिए।
विज्ञापन

एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि पुलिस सभी क्षेत्रों में मुस्तैद थी। जो लोग अनावश्यक रूप से घरों से निकल रहे थे उन्हें समझा बुझाकर वापस लौटा दिया। उन्होंने कहा कि जनता का भी काफी सहयोग मिला और लॉकडाउन पूरी तरह सफल रहा। वहीं दूसरी ओर लंढौरा, मंगलौर, नारसन, भगवानपुर, झबरेड़ा, पिरान कलियर, मंगलौर और नारसन आदि क्षेत्रों में भी ऐसे ही सन्नाटा छाया रहा। उधर, लक्सर में भी रुड़की तिराहे, बालावाली रोड, फ्लाईओवर भीड़भाड़ वाली जगहों पर रविवार को पूरी तरह सन्नाटा दिखा। पहले से लॉकडाउन की घोषणा होने के कारण लोग भी घरों से निकलने से बचते रहे। इसका असर यह रहा की कस्बे में पूरी तरह सन्नाटा रहा। एसडीएम पूरण सिंह राणा ने बताया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। खानपुर और सुल्तानपुर के क्षेत्रों में भी लॉकडाउन का असर पूरा दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed