फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Legislator referred injured security personnel

विधायक ने घायल सुरक्षाकर्मी को कराया रेफर

Wed, 22 Apr 2020 10:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Legislator referred injured security personnel
देहरादून स्थित एक अस्पताल में सहकर्मी की बंदूक से चली गोली से घायल हुए सुरक्षा कर्मी का हालचाल जा - फोटो : ROORKEE
अपने सहकर्मी की बंदूक से चली गोली से घायल हुए सुरक्षाकर्मी का उचित इलाज नहीं कराए जाने पर झबरेड़ा विधायक भड़क गए। इसके बाद फैक्टरी अधिकारियों ने हर प्रकार की मदद का आश्वासन दिया। विधायक ने बताया कि घायल सुरक्षाकर्मी को एम्स ऋषिकेश में रेफर कराने के बाद वहां इलाज शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

बंदाखेड़ी गांव स्थित कुकर की फैक्टरी में सोमवार रात करीब एक बजे किसी के घुसने की आहट पर सुरक्षाकर्मी की बंदूक से गोली चल गई थी। गोली उसके सहकर्मी गोविंद सिंह निवासी सुनेहटी थाना झबरेड़ा के पैर में लग गई थी। फैक्टरी प्रबंधन की ओर से गोविंद सिंह को देहरादून के श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार को झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने बताया कि यहां पता चला कि फैक्टरी की ओर से इलाज के लिए पर्याप्त धनराशि नहीं दी जा रही है। इसके चलते पीड़ित सुरक्षाकर्मी का पैर काटने की तैयारी की जा रही है। इस पर उन्होंने फैक्टरी अधिकारियों को जमकर फटकारा और कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद सुरक्षाकर्मी को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed