{"_id":"68320f2d20e2dcca3f049bf8","slug":"labor-inspector-reprimanded-two-pharmaceutical-companies-of-bhagwanpur-roorkee-news-c-5-1-drn1027-698960-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: भगवानपुर की दो दवा कंपनी को लेबर इंस्पेक्टर ने फटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: भगवानपुर की दो दवा कंपनी को लेबर इंस्पेक्टर ने फटकारा
विज्ञापन
दवा कंपनी ने फटकार के बाद दो कर्मचारियों की भविष्य निधि उन्हें सौंप दी है। कर्मचारियों ने लेबर इंस्पेक्टर को धन्यवाद प्रेषित किया है। लेबर इंस्पेक्टर का कहना है कि अप्रैल में भी सात श्रमिकों का 1.83 लाख रुपये का मानदेय दिलाया जा चुका है।
बाल मजदूरी, बंधुवा मजदूरी और श्रमिकों के हितों को लेकर श्रम विभाग की ओर से समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। छह महीने पूर्व भगवानपुर की दो कंपनियों के कर्मचारी श्रम विभाग कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने लेबर इंस्पेक्टर अनिल कुमार पुरोहित को शिकायत पत्र दिया।
बताया कि कंपनी की ओर से उनकी भविष्य निधि को हड़प लिया गया है। अब उन्हें काफी आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। इसके बाद लेबर इंस्पेक्टर ने दवा कंपनी के प्रबंधकों को सुनवाई के दौरान कार्यालय बुलाया और जमकर फटकार लगाई। कहा कि यदि वह कंपनी के कर्मचारियों की भविष्य निधि अदा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ श्रम विभाग कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इसके बाद उन्होंने अपने दोनों कर्मचारियों कि भविष्य निधि 4.91 लाख रुपये अदा कर दी।