फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Kanwar Yatra 2024 resting place will be made from waterproof tent cleaning workers deployed

Kanwar Yatra: शिवभक्तों को मिलेगी सुविधा, वाटर प्रूफ टेंट से बनेगा विश्राम स्थल, 150 सफाईकर्मी रहेंगे तैनात

Thu, 11 Jul 2024 04:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 11 Jul 2024 04:03 PM IST
सार

नगर निगम की ओर से भी कांवड़ यात्रा को लेकर खास तैयारियां की जा रही हैं। कांवड़ पटरी मार्ग पर नगर निगम दो विश्राम स्थल बना रहा है।

विज्ञापन
Kanwar Yatra 2024 resting place will be made from waterproof tent cleaning workers deployed
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। कांवड़ पटरी पर सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इसके लिए नगर निगम के 150 सफाईकर्मी दिनरात तैनात रहेंगे। कांवड़ पटरी रात को जगमगाएगी। नगर निगम यहां पर स्ट्रीट लाइट लगवाएगा। इसके अलावा कांवड़ यात्रियों के लिए वाटरप्रूफ टेंट और विश्राम स्थल बनाया जाएगा। यहां नहाने और शौचालय की भी व्यवस्था रहेगी।

विज्ञापन


कांवड़ यात्रा 22 जुलाई से शुरू हो रही है। पुलिस प्रशासन के साथ-साथ सभी महकमे इसकी तैयारियों में जुटे हैं। नगर निगम की ओर से भी कांवड़ यात्रा को लेकर खास तैयारियां की जा रही हैं। कांवड़ पटरी मार्ग पर नगर निगम दो विश्राम स्थल बना रहा है। एक विश्राम स्थल पंचशील मंदिर तो दूसरा शिवमंदिर के पास होगा। दोनों विश्राम स्थल वाटर प्रूफ होंगे।
विज्ञापन


Roorkee News:  22 जुलाई से शुरू होने जा रही है कांवड़ यात्रा, अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग, जांची एंबुलेंस
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कांवड़ यात्रियों के लिए नहाने के लिए फव्वारा लगाया जाएगा। साथ ही कांवड़ पटरी पर मोबाइल शौचालय भी लगाए जाएंगे। रात के समय कांवड़ यात्रियों को कोई परेशानी न हो। इसके लिए कांवड़ पटरी पर 300 स्ट्रीट लाइटें लगवाई जा रही हैं। वहीं, निगम कांवड़ मार्ग पर जगह-जगह कूड़ेदान भी लगवा रहा है।I

कांवड़ पटरी मार्ग पर निगम की ओर से कांवड़ियों के लिए तमाम सुविधा रहेंगी। कांवड़ यात्रियों के ठहरने के लिए दो विश्राम स्थल बनाए जा रहे हैं। इसके लिए टेंडर कर दिया गया है। 24 घंटे सफाई कर्मी कांवड़ पटरी पर तैनात रहेंगे। मोबाइल शौचालय और स्ट्रीट लाइट का काम शुरू करा दिया गया है।
-जितेंद्र कुमार, नगर आयुक्त, नगर निगम, रुड़की।I

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed