फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Kanwar Yatra 2024: Ambulance drivers were instructed to reach immediately on

Roorkee News: 22 जुलाई से शुरू होने जा रही है कांवड़ यात्रा, अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग, जांची एंबुलेंस

Thu, 11 Jul 2024 01:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 11 Jul 2024 01:39 PM IST
सार

कांवड़ यात्रा के दौरान स्वास्थ्य विभाग की भी अहम भूमिका होती है। जगह-जगह लगने वाले शिविरों में विभाग की ओर से दवा और डॉक्टर व अन्य स्टाफ उपलब्ध कराए जाते हैं। साथ ही 108 आपातकालीन एंबुलेंस पर भी बोझ बढ़ जाता है।
 

विज्ञापन
Kanwar Yatra 2024: Ambulance drivers were instructed to reach immediately on
कांवड़ यात्रा (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कांवड़ यात्रा को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एंबुलेंस की बारीकी से जांच की। साथ ही एंबुलेंस चालकों को कांवड़ यात्रा के दौरान किसी हादसे की सूचना मिलने पर तुरंत पहुंचने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


कांवड़ यात्रा 22 जुलाई से शुरू होने जा रही है। इसे लेकर पुलिस, प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य विभाग तैयारियों में जुट गए हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान स्वास्थ्य विभाग की भी अहम भूमिका होती है। जगह-जगह लगने वाले शिविरों में विभाग की ओर से दवा और डॉक्टर व अन्य स्टाफ उपलब्ध कराए जाते हैं। साथ ही 108 आपातकालीन एंबुलेंस पर भी बोझ बढ़ जाता है।
विज्ञापन


कांवड़ यात्रा को लेकर मंगलवार को 108 आपातकालीन सेवा के जिला प्रभारी जितेंद्र सिंह व मास्टर ट्रेनर शुभम चौहान की ओर से नारसन से लेकर हरिद्वार पांच एंबुलेंस की जांच की। इस दौरान एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलिंडर समेत प्राथमिक उपचार के सभी उपकरण और दवा की जांच की। जिला प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा को देखते हुए एंबुलेंसों की जांच की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Haridwar: फॉलोवर बढ़ाने के लिए युवक ने उफनाती गंगा में लगा दी छलांग...एक यूट्यूबर ने तो कर डाली ऐसी हरकत


स्वास्थ्य महानिदेशालय को दवा की भेजी गई डिमांडI
कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी तरह की दवा की कमी न हो इसे लेकर भी रुड़की सिविल अस्पताल की ओर से पूरी तैयारी की जा रही है। सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि जो दवा नहीं हैं या जिनकी मात्रा कम है। उनकी डिमांड के लिए स्वास्थ्य निदेशालय को डिमांड भेजी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed