{"_id":"6af88e0038aabeae1f0daa8f","slug":"iit-roorkee-postpones-70-exams-after-student-death-new-dates-announced-for-november-22-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की: छात्र की मौत के बाद आईआईटी ने स्थगित कीं 70 परीक्षाएं, अब 22 नवंबर को होंगी, संस्थान ने दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की: छात्र की मौत के बाद आईआईटी ने स्थगित कीं 70 परीक्षाएं, अब 22 नवंबर को होंगी, संस्थान ने दी जानकारी
Sat, 14 Nov 2026 10:08 PM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की।
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की।
Published by: Renu Saklani
Updated Sat, 14 Nov 2026 10:08 PM IST
सार
छात्र की मौत की घटना के बाद आईआईटी रुड़की ने परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया है। संस्थान ने 13 नवंबर को प्रस्तावित परीक्षाओं को टालते हुए नई तारीख जारी कर दी है। इसकी सूचना विद्यार्थियों और उनके परिजनों को भी दे दी गई है।
विज्ञापन
आईआईटी रुड़की
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आईआईटी रुड़की में 20 वर्षीय छात्र की कथित आत्महत्या के बाद संस्थान ने 70 परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। ये परीक्षाएं अब 22 नवंबर को आयोजित की जाएंगी। पहले इन परीक्षाओं की तिथि 13 नवंबर निर्धारित थी। संस्थान की ओर से शनिवार को इसकी जानकारी दी गई। परीक्षा स्थगित होने और नई तिथि के संबंध में सभी विद्यार्थियों और उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
आईआईटी रुड़की के बीएस-एमएस कार्यक्रम में गणित एवं कंप्यूटिंग विषय के द्वितीय वर्ष के छात्र आयुष राजौरिया का शव शुक्रवार को गोविंद भवन छात्रावास के दूसरे तल पर स्थित कमरे में फंदे से लटका मिला था। वह मूल रूप से गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन का रहने वाला था। घटना की जानकारी मिलने पर संस्थान में हड़कंप मच गया था।
विज्ञापन
अधिकारियों के अनुसार, छात्र के कमरे से एक कथित सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें उसने अवसाद से जूझने और जीवन को लेकर परेशान होने की बात लिखी थी। नोट में उसने परिजनों से उसके जाने के बाद आंसू बहाने के बजाय उसके पसंदीदा पांच हॉलीवुड गाने सुनने की बात भी कही थी। इनमें बॉब डिलन, द बीटल्स, द नेबरहुड और रेडियोहेड के गाने शामिल बताए गए हैं।
विज्ञापन
एक साल से मानसिक तनाव में था छात्र, वेलनेस सेंटर में ले रहा था परामर्श
आईआईटी रुड़की में 20 वर्षीय छात्र आयुष राजौरिया पिछले एक साल से मानसिक तनाव से जूझ रहा था। वह तनाव से उबरने के लिए संस्थान के वेलनेस सेंटर में नियमित रूप से परामर्श ले रहा था। अधिकारियों ने बताया कि छात्र को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में सहायता दी जा रही थी।
ये भी पढे़ं...UK Top News: छात्रों से भरी बस पलटी, गौचर मेले में सीएम धामी की घोषणाएं, उत्तरकाशी में वायुसेना का अभ्यास
आईआईटी रुड़की की मीडिया सेल प्रभारी सोनिका श्रीवास्तव ने बताया कि आयुष पिछले एक साल से वेलनेस सेंटर में काउंसलिंग ले रहा था। संस्थान में यह केंद्र अवसाद और अन्य मानसिक चुनौतियों का सामना कर रहे विद्यार्थियों की मदद के लिए बनाया गया है। यहां विद्यार्थियों को विशेषज्ञों के माध्यम से परामर्श और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाता है।
