फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Jewelery and bike theft by breaking the lock of the house

र का ताला तोड़कर जेवर और बाइक चोरी

Mon, 03 Oct 2022 11:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 11:12 PM IST
सार

चोरों ने एक ग्रामीण के घर का ताला तोड़कर जेवर, नकदी और बाइक पर हाथ साफ कर दिया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली।वहीं, पीड़ित ने बताया कि दो माह पूर्व भी चोरों ने घर में चोरी की थी।

विज्ञापन
Jewelery and bike theft by breaking the lock of the house

विस्तार

चोरों ने एक ग्रामीण के घर का ताला तोड़कर जेवर, नकदी और बाइक पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

भगवानपुर के ग्राम चानचक निवासी आजम ने पुलिस को बताया कि रविवार देर शाम वह अपने घर का ताला लगाकर पास ही स्थित दूसरे घर में सोने चले गए थे। सोमवार सुबह वह उठकर घर पहुंचे तो ताला टूटा मिला। घर के अंदर जाकर देखा तो कमरों में सामान इधर-उधर बिखरा हुआ पड़ा था। साथ ही अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर और घर के आंगन में खड़ी बाइक गायब थी। उन्होंने चोरी की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। वहीं, पीड़ित ने बताया कि दो माह पूर्व भी चोरों ने घर में चोरी की थी। इसका आज तक खुलासा नहीं हो पाया है। पीड़ित ने जल्द ही चोरी का खुलासा करने की मांग की है। उधर, प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed