फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Jam all around the city, traffic plan in full swing

Roorkee News: शहर में चारों तरफ जाम, ट्रैफिक प्लान धड़ाम

Mon, 04 Sep 2023 11:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Jam all around the city, traffic plan in full swing

विज्ञापन




हर चौराहे पर शाम तक जाम में फंसे रहे लोग, पुलिस भी नजर आई बेबस



कई एंबुलेंस भी जाम में फंसीं, लोगाें ने पुलिस के साथ मिलकर बाहर निकाला





किसानों की महापंचायत के चलते शहर पूरी तरह जाम हो गया। बाजार से लेकर हाईवे तक जाम ने वाहन चालकों के पसीने छुड़ा दिए। पुलिस का ट्रैफिक प्लॉन भी धड़ाम हो गया। जाम खुलवाने में पुलिस भी बेबस नजर आई। कई स्थानों पर जाम में एंबुलेंस भी फंस गईं। एंबुलेंस को निकालने के लिए पुलिस के साथ लोग भी आगे आए।

उत्तराखंड किसान मोर्चा की महापंचायत को देखते हुए पुलिस ने ट्रैफिक प्लान तैयार किया था। सुबह करीब 11 बजे किसान बड़ी संख्या में अपने-अपने ट्रैक्टर और अन्य वाहनों से पहुंचे तो जाम के हालात बनने शुरू हो गए। किसान चंद्रशेखर चौक से होते हुए सिविल लाइंस बाजार, रुड़की टॉकीज, रोडवेज बस स्टैंड, एसडीएम चौक से होते हुए एसबीआई रोड पंचायत स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन




इससे शहर में चारों तरफ जाम लग गया। बाजारों से लेकर हाईवे और गंगनहर पटरी पर जाम से आमजन बेहाल हो गए। पुलिस जाम के सामने बेबस नजर आई। सिपाही से लेकर होमगार्ड जाम खुलवाने में शाम तक व्यस्त रहे। वहीं, गणेशपुर पुल, मालवीय चौक और बीएसएम चौक पर एंबुलेंस जाम में फंसता देख पुलिस और आम लोगों ने किसी तरह रास्ता दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में यहां-यहां लगा जाम



सिविल लाइंस बाजार, चंद्रशेखर चौक, रुड़की टॉकीज, एसडीएम चौक, गणेशपुर पुल, नगर निगम पुल, नया पलु, दोनों गंगनहर पटरी, नेहरू स्टेडियम, चावमंडी, बीएसएम चौक, रामनगर चौक, ईदगाह चौक, मेन बाजार, मलकपुर चुंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed