फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Jaharkhurani gang victimized dam project worker

बांध परियोजना कर्मचारी को जहरखुरानी गिरोह ने बनाया शिकार

Tue, 18 Oct 2022 11:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Jaharkhurani gang victimized dam project worker
रोडवेज बस में जहरखुरानी गिरोह ने बांध परियोजना कर्मचारी को शिकार बनाते हुए मोबाइल समेत नकदी पर हाथ साफ कर दिया। उपचार के बाद होश आने पर वह पुलिस को बिना शिकायत दिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

अशोक कुमार निवासी कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश कोटेश्वर बांध परियोजना नई टिहरी गढ़वाल में कार्यरत हैं। सोमवार को अशोक घर जाने के लिए हरिद्वार से रुड़की की रोडवेज बस में बैठे थे। रास्ते में उन्हें किसी ने नशीला पदार्थ खाने की चीज में दे दिया। इसके बाद वह बेसुध हो गए। बेसुध हालत में ही वह रुड़की रोडवेज बस स्टैंड पर उतर गए। यहां से वह नशे की हालत में किसी तरह सिविल लाइंस स्थित अग्निशमन कार्यालय पहुंचे। वहां कर्मचारियों ने उनकी हालत देख उपचार की व्यवस्था की। काफी देर बाद होश आया तो उन्होंने पूरी घटना की जानकारी दी। साथ ही बताया कि उनकी जेब में मोबाइल और कुछ नकदी थी। उन्होंने उपचार दिलाने वाले भजन सिंह, अतर सिंह राणा, विपन सिंह तोमर और हरीश चंद्र राणा का आभार जताया। साथ ही बिना शिकायत किए हिमाचल के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed