{"_id":"66c7b822651fd6aef3018104","slug":"inspector-and-former-district-presidents-husband-threatened-on-mobile-roorkee-news-c-5-1-drn1030-483470-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: इंस्पेक्टर और पूर्व जिपं अध्यक्ष पति को मोबाइल पर धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: इंस्पेक्टर और पूर्व जिपं अध्यक्ष पति को मोबाइल पर धमकी
विज्ञापन
विरोध करने पर कॉल करने वाले ने इंस्पेक्टर से की अभद्रता, मामले में जांच शुरू
पूर्व जिपं पति से एडवांस में सैलरी के पैसे लेकर युवक के गायब होने का मामला
एक युवक ने इंस्पेक्टर और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के पति से मोबाइल पर अभद्रता कर दी। इतना ही नहीं युवक इंस्पेक्टर के मोबाइल पर बार-बार कॉल कर परेशान भी कर रहा है। पुलिस युवक के मोबाइल की लोकेशन निकालकर उसकी तलाश कर रही है।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बरखा रानी के पति भाजपा नेता हैं। बृहस्पतिवार को सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे भाजपा नेता ने कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले एक युवक को अपने यहां नौकरी पर रखा था। युवक ने खुद को दौलतपुर, धनौरी निवासी बताया था। साथ ही युवक ने नौकरी पर आने से पहले ही कुछ रुपये एडवांस में खाते में डलवाए थे। इसके बाद वह नौकरी पर नहीं आया।
उन्होंने युवक के पास कॉल की तो वह अभद्रता कर धमकी देने लगा। इसके बाद वह युवक को तलाशते हुए दौलतपुर गांव पहुंचे और युवक के बारे में जानकारी दी। वहां पता चला कि युवक ने जो नाम चिंकी बताया था, वह गांव के प्रधान हैं। ग्राम प्रधान ने युवक के नंबर पर कॉल की तो उसने उनके साथ भी अभद्रता कर दी। साथ ही प्रधान और पूर्व जिपं अध्यक्ष के पति को जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी ने उस नंबर पर कॉल की तो युवक ने उनके साथ भी अभद्रता कर दी। साथ ही खुद को मेरठ निवासी बताया। वहीं, पुलिस ने उसके मोबाइल की लोकेशन निकाली तो लंढौरा की निकली। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है। इसके बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।