फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Infected policemen will be isolated in the police line

संक्रमित पुलिसकर्मी पुलिस लाइन में होंगे आइसोलेट

Wed, 19 Jan 2022 08:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 08:18 PM IST
विज्ञापन
Infected policemen will be isolated in the police line
थानों और कोतवाली में ड्यूटी के दौरान संक्रमित मिलने वाले पुलिसकर्मियों को अब हरिद्वार पुलिस लाइन में आइसोलेट किया जाएगा। एसएसपी ने सभी कोतवाली और थाना प्रभारियों को आदेश जारी किए हैं। आदेश पर संक्रमित पुलिसकर्मियों की सूची तैयार की जा रही है। साथ ही उन्हें पुलिस लाइन भेजने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

कोरोना का प्रकोप जिले में तेजी से बढ़ रहा है। रुड़की, भगवानपुर, झबरेड़ा, बुग्गावाला, कलियर, लक्सर, खानपुर, मंगलौर में तैनात कई दरोगाओं और सिपाही कोरोना संक्रमित मिले हैं। ऐसे में उन्हें थानों और कोतवाली या उनके किराए के कमरे में ही आइसोलेट कर उपचार किया जा रहा था। अब इसे लेकर एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत की ओर से बुधवार को नए आदेश जारी किए गए हैं। एसएसपी ने आदेश जारी किए हैं कि थानों और कोतवाली में संक्रमित मिलने वाले पुलिसकर्मियों को वहां पर आइसोलेट न करके रोशनाबाद पुलिस लाइन में आइसोलेट किया जाएगा। एसएसपी ने सभी थानों और कोतवाली प्रभारियों को संक्रमितों की सूची तैयार करने व पुलिस लाइन में आइसोलेट करने के आदेश दिए हैं। एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि संक्रमित पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन में आइसोलेट करने के लिए सूची तैयारी कराई जा रही है। जल्द ही इन्हें पुलिसलाइन में आइसोलेट किया जाएगा। वहां पर अलग से आइसोलेट हाल बनाया गया है। वहां पर रोजाना डॉक्टर उनके स्वास्थ्य की जांच करेंगे। ऐसे में पुलिसकर्मियों को समय पर सही उपचार मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed