फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Improvement of 180 ranks, Roorkee retains second place

राज्य की नगर निगम स्वच्छता रैकिंग में दूसरे नंबर पर रुड़की

Sat, 20 Nov 2021 08:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 08:12 PM IST
विज्ञापन
Improvement of 180 ranks, Roorkee retains second place
स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 में रुड़की नगर निगम इस बार भी उत्तराखंड में देहरादून के बाद दूसरा स्थान पाने में कामयाब रहा। खुशी की बात यह है कि राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छता में पिछले दो वर्षों में 180 रैंक का सुधार हुआ है। यह इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि रुड़की में पहली बार 40 वार्डों में सर्वेक्षण हुआ है जबकि इससे पहले तक 20 वार्डों का सर्वेक्षण होता था। पहले रुड़की की आबादी एक लाख 18 हजार थी जबकि अब एक लाख 82 हजार की आबादी सर्वेक्षण के अंतर्गत आ रही है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से शनिवार को स्वच्छता रैंकिंग-2021 जारी की गई। इसमें रुड़की नगर निगम 101 रैंकिंग के साथ उत्तराखंड में दूसरे नंबर है जबकि 82 रैंकिंग के साथ देहरादून पहले नंबर पर रहा। वहीं, 257 रैंकिंग हासिल कर रुद्रपुर नगर निगम को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा है। खास बात यह है कि पहले स्थान पर रहे देहरादून ने पिछले दो वर्षों में 302 रैंक का सुधार किया है तो वहीं रुड़की ने 180 रैंक का सुधार किया है। शुक्रवार को नतीजे घोषित होने के बाद रुड़की नगर निगम के अधिकारी गदगद दिखे। मेयर गौरव गोयल, नगर आयुक्त नूपुर वर्मा, सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट समेत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया।
विज्ञापन

इस तरह हुआ रैंकिंग में सुधार
वर्ष रैंक
2017 218
2018 158
2019 281
2020 131
2021 101
--
तमाम चुनौतियों के बावजूद परिणाम अच्छा रहा है। देहरादून के पास अपना ठोस कूड़ा निस्तारण प्लांट है जबकि रुड़की में फिलहाल प्लांट नहीं है। नीति आयोग की देखरेख में रुड़की और आसपास के छह शहरों को मिलाकर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्लांट एवं वेस्ट टू एनर्जी प्लांट लगाने की कवायद चल रही है। इसके अलावा जल्द ही एडीबी का एसटीपी चालू हो जाएगा तो रुड़की देश के टॉप-50 शहरों में शामिल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नूपुर वर्मा, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed