Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Repair work on the damaged drinking water line has begun

Roorkee News: क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन की मरम्मत का काम शुरू

Tue, 03 Nov 2026 06:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
Repair work on the damaged drinking water line has begun
रामनगर में क्षतिग्रस्त हुई पेयजल लाइन की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। एक दिन पहले इस समस्या को लेकर पार्षद और ठेकेदार के बीच नोकझोंक हो गई थी। क्षतिग्रस्त लाइन से रामनगर और आजादनगर की आपूर्ति प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कोर्ट रोड पर नाला निर्माण का काम चल रहा है। इसके कारण भूमिगत पेयजल लाइन एक जगह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। इससे चार दिन पहले रामनगर और आदर्शनगर के कुछ हिस्सों में पानी आपूर्ति प्रभावित थी। क्षतिग्रस्त लाइन को ठीक करने वाले ठेकेदार के साथ पार्षद पंकज सतीजा और चारूचंद की बहस हो गई थी। बताया गया है कि ठेकेदार ने पार्षदों को संतोषजनक जवाब नहीं दिया था। हंगामे का जल संस्थान के अधिकारियों ने संज्ञान लिया। मंगलवार को लाइन ठीक कराने का काम शुरू करा दिया गया। जल्द ही लोगों को जलापूर्ति की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed