{"_id":"6ae9d467eb16d0b6c80c93f2","slug":"dirt-spread-in-front-of-mahadev-temple-villagers-angry-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1105228-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: महादेव मंदिर के सामने फैली गंदगी, ग्रामीणों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: महादेव मंदिर के सामने फैली गंदगी, ग्रामीणों में रोष
विज्ञापन
गाधारोणा गांव में महादेव मंदिर के सामने फैली गंदगी से ग्रामीणों में रोष है। गंदगी के कारण लोगों को मार्ग से आवागमन करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जल्द सफाई कराने की मांग की है।
ग्रामीणों के अनुसार इस मार्ग से आसपास के किसान अपने खेतों में जाते हैं। इसके अलावा यह रास्ता थिथौला सहित कई गांवों को आपस में जोड़ता है। औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले कर्मचारी भी रोजाना इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्ग से प्रतिदिन करीब दो हजार लोगों की आवाजाही रहती है। इसके बावजूद मंदिर के सामने फैली गंदगी की सफाई नहीं कराई जा रही है।
रोहित गिरी, सावेज आलम, नितिन गोस्वामी, सुशील कुमार, राजकुमार कुंद्रा, बिशंभर सिंह, रामेश्वर सिंह और दिलरोज ने बताया कि गंदगी के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। वहीं, हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने भी मंदिर के सामने गंदगी होने पर नाराजगी जताई है। संगठन के अध्यक्ष अनुज बजरंगी ने कहा कि मंदिरों के नाम पर राजनीति करने वाले जनप्रतिनिधियों को मंदिर के सामने फैली गंदगी नजर नहीं आ रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जल्द सफाई नहीं कराई गई तो आंदोलन किया जाएगा। संवाद