फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   If Walmart is opened, 70 thousand tedors of the state will suffer heavy loss

वालमार्ट खोले गए तो प्रदेश के 70 हजार टेडर्स को होगा भारी नुकसान

Sun, 25 Aug 2019 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
If Walmart is opened, 70 thousand tedors of the state will suffer heavy loss
रुड़की स्थित एक होटल में आयोजित प्रांतीय डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन की बैठक में विचार रखते प्रदेश - फोटो : ROORKEE
रुड़की एजेंसी होल्डर्स एसोसिएशन वालमार्ट के विरोध में उतर आई है। एसोसिएशन की हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में रविवार को हुई त्रैमासिक बैठक में वक्ताओं ने वालमार्ट की जमकर मुखालफत की। कहा कि अगर वालमार्ट खुले तो प्रदेश के 70 हजार ट्रेडर्स को भारी नुकसान होगा। इस दौरान ऑनलाइन बिक्री से डिस्ट्रीब्यूटर्स को 40 फीसदी हानि की बात कहते हुए इस मामले में भी चिंता जताई गई।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष सुभाष कोहली ने कहा कि ऑनलाइन मार्केटिंग से होने वाले नुकसान से निपटने को नई रणनीति बनानी होगी। क्योंकि विदेशी कंपनियों के बाजार में आने से सभी ट्रेडर्स का व्यापार चौपट हो जाएगा।
विज्ञापन

प्रांतीय महामंत्री नितिन शर्मा ने वालमार्ट का मसला उठाया। कहा कि बड़े शहरों में वालमार्ट खोलने से प्रदेश के करीब 10 लाख कर्मचारियों के आगे रोजगार का संकट खड़ा हो जाएगा। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश के सभी शहरों के प्रतिनिधि मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें अपनी समस्या से अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष मानवेंद्र सजवाण ने सभी से एकजुट होकर संघर्ष की अपील की। बैठक में सुरेंद्र भटेजा, मनीष नारंग, रमन नारंग, कमलजीत शर्मा, अनिल कुमार भोला, अनूप शर्मा, अतिक अहमद, अनुज अग्रवाल, अरङ्क्षवद गुप्ता, संदीप अहुजा, कमल कुमार, अरविंद गुप्ता, सुरेंद्र सफरा, राजन शर्मा, उमेश सिंघल, मनीष साहनी, अमित शर्मा, भारत भूषण, संजय धीमान, सचिन गुप्ता, सुनील जैन, धीरज जैन, सन्नी नारंग, सुशील गुलाटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed