फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   If Aadhaar card is made, then it will come after October 3

आधार कार्ड हैं बनवाना तो तीन अक्टूबर के बाद आना

Wed, 21 Aug 2019 11:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
If Aadhaar card is made, then it will come after October 3
यदि आपको आधार कार्ड बनवाना है, तो एकमात्र केंद्र पोस्ट ऑफिस पर आपको करीब डेढ़ महीने बाद तीन अक्टूबर की डेट दी जा रही है। बुधवार को बड़ी संख्या में लोग आधार कार्ड बनवाने पोस्ट ऑफिस पहुंचे तो लंबी तारीख मिलने के बाद उन्हें निराशा हाथ लगी। बाद में लंबी तारीख मिलने के बाद लोग वापस लौट गए।
विज्ञापन

अब सभी कार्यों में आधार कार्ड की अनिवार्यता होने के कारण आधार कार्ड बनवाने के लिए मारामारी मची हुई है। मंगलौर में पोस्ट ऑफिस में आधार कार्ड बनवाए जा रहे हैं। बुधवार को आधार कार्ड बनवाने वालों की भारी भीड़ पोस्ट ऑफिस के बाहर जमा हो गई। लगभग 800 लोग आधार कार्ड बनवाने पोस्ट ऑफिस पहुंच गए। इतनी भीड़ को देखकर पोस्ट ऑफिस में तैनात कर्मचारियों के हाथ पांव फूल गए। इसके बाद कर्मचारियों ने लाइन में लगे लोगों से आधार कार्ड के लिए जरूरी कागजात जमा कराए गए। कागजात जमा कराने के बाद संबंधित व्यक्ति को उसके आधार कार्ड बनाने के लिए तिथि बताकर वापस कर दिया। पोस्ट ऑफिस पहुंचे आसिफ, अजीम, युसूफ, शादाब, अंकित, अमित, सुलेमान, देवदत्त शर्मा आदि लोगों का कहना है कि एकमात्र आधार सेंटर होने की वजह से आधार कार्ड बनने में दिक्कतें आ रही है। नगर के अन्य बैंक में भी आधार कार्ड बनवाने का कार्य शुरू किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बुधवार को उनसे कागजाद ले लिए हैं अब नहीं पता कम तक उनका आधार बनेगा।
विज्ञापन

बुधवार को करीब 800 लोगों ने आधार के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। पोस्ट ऑफिस में रोज 20 आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। अब तीन अक्टूबर के बाद आधार कार्ड बनवाने वाले से कागजात जमा कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विनोद राठी, पोस्टमास्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed