{"_id":"ab7fac50e975dec31e3711dafb2640e5","slug":"haridwar-in-the-semifinals-by-beating-delhi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार को हराकर दिल्ली सेमिफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार को हराकर दिल्ली सेमिफाइनल में
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Thu, 07 Jan 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। नेहरू स्टेडियम में चल रहे रमन मारवाह मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को दिल्ली वंडर्स ने विजेता इलेवन हरिद्वार को चार विकेट से हराकर सेमिफाइनल में जगह बना ली है।
विज्ञापन
दिल्ली वंडर्स ने टास जीतकर पहले फिल्डिंग करने का निर्णय लिया। अच्छी गेंदबाजी के आगे विजेता इलेवन हरिद्वार की टीम ज्यादा देर नहीं ठहर पाई। 17.1 ओवर में ही विजेता इलेवन 94 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। दिल्ली वंडर्स की टीम ने इस लक्ष्य को 16 ओवर मेें ही हासिल कर अपनी जीत दर्ज करा दी। दिल्ली की ओर से परमिंदर ने 22 गेंदों पर 31 रन बनाए। बॉबी यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस अवसर पर अलंकार, पंकज शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
----------
वालीबाल प्रतियोगिता नौ से
भगवानपुर। युवक मंगल दल डाडा जलालपुर के ओर से नौ से 10 जनवरी तक वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता बाबू आसाराम राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डाडा जलालपुर में होगी।
विज्ञापन