फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Ghat will be built on the river for religious events

पूर्वांचल के श्रद्धालुओं और अन्य धार्मिक आयोजन के लिए नदी पर बनेगा घाट

Mon, 04 Apr 2022 08:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 08:18 PM IST
विज्ञापन
Ghat will be built on the river for religious events
लक्सर नगर पालिका में विधायक मोहम्मद शहजाद का स्वागत करते चेयरमैन अंबरीश गर्ग व अन्य। - फोटो : ROORKEE
नगरपालिका की बोर्ड बैठक में नए वित्तीय वर्ष के लिए 17 करोड़ का अनुमानित बजट सर्वसम्मति से पारित हो गया। विभिन्न विकास कार्यों में खर्च के बाद करीब तीन लाख की बचत शेष रहेगी। इसके साथ ही कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को भी हरी झंडी दी गई। पदेन सदस्य एवं लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद ने बोर्ड की मांग पर पहली विधायक निधि से गोशाला के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। इस दौरान छठ पूजा और अन्य धार्मिक अनुष्ठान के लिए पथरी नदी पर घाट बनाने समेत कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास किए गए।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित बोर्ड बैठक में बतौर पदेन सदस्य पहुंचे लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद का स्वागत किया गया। विधायक ने क्षेत्र के विकास के लिए नगरपालिका का हरसंभव सहयोग करने का भरोसा दिया। इस दौरान बोर्ड ने गोशाला के निर्माण की बात रखी। इस पर उन्होंने अपनी पहली विधायक निधि में से पांच लाख रुपये गोशाला के लिए देेने की घोषणा की। पालिका अध्यक्ष अंबरीष गर्ग ने बताया कि बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से बजट पास किया गया है। कई विकास कार्यों के प्रस्तावों को भी हरी झंडी दी गई है। इसके तहत पूर्वांचल के श्रद्धालुओं के लिए छठ पूजा एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान के लिहाज से पथरी नदी पर पुल के नीचे घाट बनाने के प्रस्ताव को पास किया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा नगरपालिका प्रशासन नाला सफाई और अन्य कार्यों के लिए चार वाहन भी खरीदेगा। गलियों में मकानों पर नंबरिंग का काम शुरू किया जाएगा। दो वेंडिंग जोन बनाए जाने का प्रस्ताव भी पास करा दिया गया है। तालाब की भूमि पर तारबाड़ किया जाएगा। बैठक में सभासद रतेंद्र तिवारी, नीतू सिंह, मोहन सिंह, अशोक ने अपने वार्डों की समस्याएं उठाईं। पालिका अध्यक्ष और ईओ सुरेंद्र सिंह ने सभी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया। बैठक में सभासद नाथूराम, मंगता हसन, विकास खटाना, सायरा बेगम, भूपेंद्र निगम, मनीष गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed