फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Getting justice for Ankita is fight of entire state Rawat

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाना पूरे प्रदेश की लड़ाई : रावत

Mon, 05 Jan 2026 07:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Mon, 05 Jan 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
Getting justice for Ankita is fight of entire state Rawat
बुग्गावाला में निकाली विशाल पदयात्रा, सीबीआई जांच की उठी मांग
विज्ञापन

बुग्गावाला। अंकिता भंडारी हत्याकांड में शामिल वीआईपी की भूमिका की निष्पक्ष जांच और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग पर बुग्गावाला में सोमवार को विशाल पदयात्रा निकाली गई। यात्रा थाना परिसर से प्रारंभ होकर पंजाब नेशनल बैंक तक पहुंची। इस दौरान क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

पदयात्रा में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, विधायक रवि बहादुर, वीरेंद्र रावत, पूर्व राज्यमंत्री किरणपाल बाल्मीकि सहित जिले व क्षेत्र के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। नेताओं ने हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और हत्याकांड की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग दोहराई। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाना पूरे प्रदेश की लड़ाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में प्रभावशाली लोगों को बचाने का प्रयास किया गया है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विधायक रवि बहादुर ने कहा कि जब तक पीड़िता को न्याय नहीं मिलता तब तक सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रहेगा। लोकसभा प्रत्याशी वीरेंद्र रावत ने सरकार से निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों को कठोर सजा दिलाने की मांग की। इस पदयात्रा में विधानसभा ज्वालापुर क्षेत्र के लोग शामिल हुए। महिलाओं ने भी भागीदारी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि सरकार ने सीबीआई जांच की घोषणा नहीं की तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर तीर्थंपाल रवि, गुरनाम सिंह, प्रधान संजय सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष अशोक सैनी, जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह, प्रधान मुन्नीलाल, प्रधान ताहिर, पूर्व प्रधान मुस्तकीम, पूर्व प्रधान नासिर, अर्जुन राणा, आदेश कटारिया, शुभम प्रधान, प्रधान आदेश कांबोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed