फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Gang leader arrested for printing fake notes

नकली करेंसी बनाने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार

Sat, 21 Aug 2021 11:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Gang leader arrested for printing fake notes
लक्सर/खानपुर (रुड़की)। जाली नोट छापने के मामले में फरार चल रहे गिरोह के सरगना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

शनिवार को लक्सर कोतवाली में एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने प्रेसवार्ता कर बताया कि 18 मार्च 2021 में पुलिस ने जाली नोट छापने वाले गिरोह के सदस्य शुएब निवासी सलेमपुर, कोतवाली रानीपुर और अफजाल निवासी मुस्तफाबाद, थाना पथरी को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने दोनों के पास से 45 हजार रुपये के जाली नोट के अलावा लैपटॉप, प्रिंटर व नोट छापने में काम आने वाला सामान बरामद किया था। गिरोह का सरगना मोहम्मद सारिक निवासी महमूदपुर कोतवाली मुजफ्फरनगर फरार चल रहा था।
विज्ञापन

कोर्ट ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए थे। पुलिस आरोपी की गहनता से तलाश कर रही थी। साथ ही एसएसपी की ओर से आरोपी पर डेढ़ हजार रुपये का इनाम भी रखा गया था। उन्होंने बताया कि आरोपी को कल्पना चौक, सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान, सुल्तानपुर पुलिस चौकी प्रभारी अंकुर शर्मा, मनोज नौटियाल, सिपाही अजय जोशी, सुरेंद्र शर्मा, पंकज कुमार, अब्बल सिंह, अरविंद रावत, कपिल कुमार और रविंद्र खत्री शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed