फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News: Fraud in liquor sale caught 13 days ago, now reminder of the case

Roorkee News: शराब बिक्री में 13 दिन पहले पकड़ा फर्जीवाड़ा, अब आई मुकदमे की याद

Mon, 25 Sep 2023 04:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 25 Sep 2023 04:02 PM IST
सार

इस साल प्रदेश में ग्रॉसरी स्टोर पर शराब बिक्री की मंजूरी दी गई थी। निर्धारित लाइसेंस फीस लेकर शराब बिक्री की अनुमति दे दी गई। इसके बाद जिले में ही 53 दुकानें खुल गईं। गत 09-10 सितंबर को आबकारी विभाग ने इन दुकानों के बारे में शिकायत के बाद सभी को सील कर दिया था।

विज्ञापन
Roorkee News: Fraud in liquor sale caught 13 days ago, now reminder of the case
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रॉसरी स्टोर पर फर्जीवाड़ा कर बिक रही शराब के मामले में आबकारी विभाग को अब कार्रवाई की याद आई है। करीब 13 दिन बाद दो मामलों में पुलिस को तहरीर दी गई है। आबकारी विभाग ने दुकानों के निरीक्षण में पाया था कि यहां पर शराब की बोतलों पर नियम विरुद्ध और फटे हुए होलोग्राम लगे हुए हैं। इन तहरीरों के आधार पर कोतवाली और पटेलनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि इस साल प्रदेश में ग्रॉसरी स्टोर पर शराब बिक्री की मंजूरी दी गई थी। निर्धारित लाइसेंस फीस लेकर शराब बिक्री की अनुमति दे दी गई। इसके बाद जिले में ही 53 दुकानें खुल गईं। गत 09-10 सितंबर को आबकारी विभाग ने इन दुकानों के बारे में शिकायत के बाद सभी को सील कर दिया था। सील करने के बाद सभी दुकानों का निरीक्षण किया गया। एकाएक सभी दुकानें अगले दिन यानी 11 सितंबर को फिर से खोल दी गईं। उस वक्त अधिकारियों ने बताया था कि कुछेक दुकानों पर गड़बड़ी पाई गई है। लेकिन, गड़बड़ी क्या थी इसका खुलासा उस वक्त नहीं किया गया था।
विज्ञापन


देहरादून: पट्टे की जमीनों में बिजली-पानी कनेक्शन के लिए निगम की एनओसी अनिवार्य, जानें फैसले की पीछे वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


अब एकाएक जिला आबकारी अधिकारी राजीव चौहान की ओर से शहर कोतवाली और पटेलनगर थाने में तहरीर दी गई है। इनके आधार पर दोनों थानों में दुकानों के लाइसेंस धारकों और प्रबंधकों के खिलाफ फर्जीवाड़े के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। अब इस कार्रवाई में हुई देरी पर भी सवाल उठने लगे हैं। जब फर्जीवाड़ा शुरूआत में ही पकड़ में आ गया था तो तहरीर 13 दिन बाद देने का क्या मतलब है? जबकि, आबकारी विभाग को पता था कि ये होलोग्राम फर्जी हैं तो हाथ के हाथ शिकायत देकर मुकदमा दर्ज क्यों नहीं कराया गया?

ये हैं मामले

नंबर एक
वाइन की बोतलों पर चार साल पुराने होलोग्रामI
जिला आबकारी अधिकारी ने मैसर्स दून स्काई शॉप न्यू मार्के राजपुर के निरीक्षण संबंधी शिकायत शहर कोतवाली को दी। इस दुकान के लाइसेंस धारक सुनील कुमार बानिया हैं। गत 10 सितंबर को यहां निरीक्षण किया गया तो पता चला कि दुकान में 504 वाइन की बोतलों पर 2018-19 और 2019-2020 के होलोग्राम लगे हुए हैं। इस संबंध में उनसे लाइसेंस की वैधता से संबंधित दस्तावेज मांगे गए तो वह नहीं दिखा सके। साथ ही इन होलोग्राम वाली वाइन के संबंध में भी उनके पास कोई जानकारी नहीं थी । लिहाजा, इसे आबकारी विभाग ने राजस्व में नुकसान और धोखाधड़ी का मामला पाया। पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में सुनील कुमार बानिया और प्रबंधक साहिल बिरमानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
नंबर दो
कटे हुए होलोग्राम से बिक रही थी शराबI
दूसरा मामला मैसर्स फ्रेस टाउन, सुभाष नगर का है। इस दुकान को सन्नी कश्यप, दीपक कुमार और कुलदीप मनवाल संचालित करते हैं। यहां भी प्रबंधक के तौर पर साहिल बिरमानी ही काम करते हैं। निरीक्षण के दौरान एक कंपनी की दो वाइन की बोतालों पर कटा हुआ होलोग्राम मिला था। यही नहीं दूसरी कंपनी की एक बोतल पर भी होलग्राम कटा हुआ था। जिला आबकारी अधिकारी राजीव चौहान के मुताबिक निरीक्षण के दौरान ये विक्रेता भी इनके संबंध में कोई जानकारी नहीं दे पाए। इस मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ पटेलनगर थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed