फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Four youths sued in case of death of elderly

बुजुर्ग की मौत के मामले में चार युवकों पर मुकदमा

Fri, 06 May 2022 08:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 08:30 PM IST
विज्ञापन
Four youths sued in case of death of elderly
बेटे की पिटाई से घबराए बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत के मामले में पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही चारों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के गांव ढाढेकी निवासी 75 वर्षीय सेवाराम काफी दिनों से दिल की बीमारी से ग्रस्त थे। उनका देहरादून के एक अस्पताल से इलाज चल रहा था। बुधवार को उनका बेटा गुरदीप सिंह उन्हें दिखाने अस्पताल ले गया था। देर शाम अस्पताल से वापसी के दौरान पथरी थाने के धनपुरा में उनकी कार से एक बाइक को साइड लग गई थी। बाइक सवारों का हाल जानने के बाद वह कार लेकर घर के लिए चल दिए थे। आरोप है कि इस बीच तीन बाइकों पर कुछ युवक कार का पीछा करते आए और कार रोक ली थी। कार की खिड़की न खोलने पर युवकों ने कार में तोड़फोड़ कर दी थी। साथ ही कार का शीशा तोड़कर गुरदीप को बाहर खींचकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। बेटे की पिटाई होता देख बुजुर्ग ने कार से उतरकर बचाने का प्रयास किया था। इस पर युवक नहीं माने थे। इस बीच बुजुर्ग की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी और बेहोश होकर जमीन पर गिर गए थे। युवकों ने बुजुर्ग के बेटे को सुल्तानपुर चौकी पर चलने की बात कही थी। बेटा पिता को कार में बैठाकर सुल्तानपुर की तरफ चल दिया था। कार में दो युवक भी बैठ गए थे। सुल्तानपुर चौकी से कुछ दूरी पर एक अस्पताल देख युवक ने कार रोककर अस्पताल से डॉक्टर को बुलाया था। वहां डॉक्टरों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया था। बुजुर्ग की मौत के बाद युवक कार से उतरकर फरार हो गए थे। मामले में बृहस्पतिवार देर शाम तहरीर दी गई थी। पथरी थाना एसओ रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर युसूफ निवासी नसीरपुर कलां, मासूम व मोहसिन निवासी निहंदपुर, लक्सर, और शाहनजर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। चारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed