{"_id":"68442ecd8d5dde2d2e08a3c0","slug":"forest-department-will-evaluate-the-poplar-trees-cut-from-the-forest-roorkee-news-c-5-1-drn1027-709998-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: जंगल से कटे पॉपुलर के पेड़ों का वन विभाग करेगा मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: जंगल से कटे पॉपुलर के पेड़ों का वन विभाग करेगा मूल्यांकन
विज्ञापन
क्षेत्र के अब्दीपुर गांव के पास जंगल से कटे पॉपुलर के सैकड़ों पेड़ के मामले में अब तहसीलदार ने वन विभाग को कटे पेड़ों के मूल्यांकन की बाबत पत्र भेजा है।
गौरतलब है कि एक जून की सुबह कुछ लोग पॉपुलर पर प्रजाति के पेड़ काट रहे थे। इसकी जानकारी जब गांव के रविंद्र कुमार को मिली तो उन्होंने मौके पर जाकर इसका वीडियो बना लिया था। तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान के निर्देश पर हल्का लेखपाल मोनिका ने कटे पेड़ों को ग्राम प्रधान कृष्णपाल की सुपुर्दगी में दिया था। अब तहसीलदार ने पेड़ों के मूल्यांकन की जांच के लिए लक्सर वन विभाग को पत्र भेजा है।
लक्सर वन रेंजर शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि पेड़ों के मूल्यांकन के लिए पत्र मिला है। बताया कि मौके पर कटे हुए पेड़ या ठूंठ की नापतोल कर मूल्यांकन किया जाएगा। उसके बाद उसे डीएफओ को भेजा जाएगा। इसके बाद आगे ही कार्रवाई की जाएगी। गोवर्धनपुर वन चौकी प्रभारी पंकज शर्मा ने बताया कि फिलहाल मूल्यांकन के लिए पत्र नहीं मिला है। पत्र मिलने के बाद कटे हुए पेड़ों का मूल्यांकन किया जाएगा।