फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Five buses will leave for Delhi from today

आज से दिल्ली के लिए चलेगी पांच बसें

Tue, 29 Sep 2020 11:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Five buses will leave for Delhi from today
रुड़की। दिल्ली के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रुड़की रोडवेज डिपो आज से पांच बसों का संचालन दिल्ली के लिए शुरू कर रहा है। अभी तक कोरोना के कारण बसों का संचालन अन्य प्रदेशों में नहीं किया जा रहा था। यात्रियों से पहले की तरह सामान्य किराया लिया जाएगा। रोडवेज के अधिकारियों ने बसों के संचालन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली है।
विज्ञापन

मार्च में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ा था। इसके बाद स्कूल, कॉलेजों के साथ संपूर्ण लॉकडाउन कर दिया गया था। वहीं रोडवेज बसों के पहिए भी ठहर गए थे। इसके बाद अनलॉक में जैसे तैसे जीवन तो सामान्य हो रहा है, लेकिन आज तक रोडवेज बसों का संचालन सामान्य नहीं हो पाया था, जिसे सामान्य करने की तैयारी में प्रदेश सरकार जुटी हुई है। इसके तहत पिछले दिनों प्रदेश सरकार ने प्रदेश के अंदर ही रोडवेज बसों का संचालन शुरू किया था। इसमें रुड़की से हद्विार, ऋषिपाल, गुरुकुल नारसन व देहरादून के लिए बसों का संचालन किया जा रहा था। इसके बाद अब प्रदेश सरकार ने दूसरे राज्यों में भी बसें चलाने के लिए तैयारी पूरी कर ली है। बुधवार को प्रदेश भर से अन्य प्रदेशों के लिए करीब 100 बसों को शुरू किया जा रहा है, जो अलग-अलग डिपों से अन्य प्रदेशों को भेजी जाएगी। रुड़की डिपो से दिल्ली के लिए पांच बसों का संचालन शुरू किया जा रहा है। बसों का संचालन सुबह पांच और छह बजे से शुरू हो जाएगा। आने वाले दिनों में बसों की संख्या में इजाफा किया जा सकता है। वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही दिल्ली के अलावा अन्य भी स्थानों पर संचालन शुरू हो सकता है।
विज्ञापन

आज से सामान्य हो जाएगा प्रदेश में भी किराया
मिली जानकारी के अनुसार पिछले दिनों प्रदेश के अंदर रोडवेज बसों का संचालन शुरू हो गया था, लेकिन यात्रियों की क्षमता को कम किया गया था। रुड़की डिपो से हरिद्वार, ऋषिकेश, नारसन व देहरादून को बसों का संचालन किया जा रहा था। वहीं किराया करीब दो गुना कर दिया गया था। इसे अब सामान्य करने की तैयारी है। बताया जा रहा है कि बुधवार से प्रदेश में रोडवेज की बसों में पहले की तरह सामान्य लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा आदि के लिए करना होगा इंतजार
रुड़की डिपो से बसों के संचालन का अभी हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल आदि राज्यों के लिए इंतजार करना होगा। बताया जा रहा है कि जल्द ही इन राज्यों के लिए भी बसें चलाई जा सकती है। हालांकि यह व्यवस्था कम लागू होगी, अभी कुछ कह पाना मुश्किल है। हालांकि अन्य किसी डिपो की बसें रुड़की डिपो से होकर हरियाणा आदि जा सकती है। इस बाबत भी कुछ कहा नहीं जा सकता है।
रुड़की डिपो से पांच बसों का संचालन दिल्ली के लिए शुरू करने के आदेश मिले हैं। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। दिल्ली का किराया सामान्य रखा गया है।
-- पवन कपूर, एसएसआई, रुड़की डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed