फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee Latest News: Firing on car During Returning from death 13rth Day ceremony

रुड़की: तेहरवीं से लौट रहे कार सवारों पर दिनदहाड़े फायरिंग, लोगों ने भागकर बचाई जान

Fri, 16 Oct 2020 11:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 16 Oct 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Roorkee Latest News: Firing on car During Returning from death 13rth Day ceremony
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

रुड़की में तेरहवीं से लौट रहे कार सवार तीन लोगों पर कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी। कार सवारों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। दिनदहाड़े फायरिंग होने से राहगीरों में भी भगदड़ मच गई। बाद में कार सवारों ने कोतवाली पहुंचकर कुछ लोगों पर फायरिंग का आरोप लगाया। इसी बीच दूसरे पक्ष के लोग भी कोतवाली पहुंच गए। यहां दोनों पक्षों में नोकझोंक और हंगामा हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया और हंगामा कर रहे लोगों को लाठियां भांजकर कोतवाली से बाहर निकाला।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित नारसन कलां में ग्राम प्रधान दीपक की दादी की तेरहवीं थी। बूढ़पुर और बहादरपुर जट्ट के कुछ लोग भी अपनी-अपनी कार से तेरहवीं में गए थे। आरोप है कि लौटते समय बीच रास्ते में एक कार में सवार तीन लोगों को रोककर बहादरपुर निवासी दूसरे पक्ष के कार सवारों ने फायरिंग कर दी। इससे कार सवारों में हड़कंप मच गया और उन्होंने अपनी कार दौड़ा दी। इसके बाद फायरिंग करने वाले फरार हो गए।
विज्ञापन


बूढ़पुर निवासी कार सवारों ने देखा तो गाड़ी पर दो गोलियों के निशान थे। वे कोतवाली पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। आरोप लगाया कि फायरिंग करने वाले उनसे पुरानी रंजिश रखते हैं। इसके चलते उन्होंने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की है। इसी बीच दूसरे पक्ष के लोग भी कोतवाली पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाया कि फायरिंग का झूठा आरोप लगाया जा रहा है। उन्होंने किसी पर फायरिंग नहीं की है। इसे लेकर कोतवाली में दोनों पक्ष भिड़ गए और हंगामा हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर हवालात में बंद कर दिया और भीड़ को लाठियां फटकारकर कोतवाली से बाहर किया। इसके बाद जाकर मामला शांत हुआ।

यह है विवाद का कारण

हाल ही में पुलिस ने फारेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा में नकल करने के मामले में मंगलौर क्षेत्र के एक युवक को गिरफ्तारी किया था। पुलिस ने युवक को जेल भेज दिया था। युवक के परिवार को शक है कि उसे दूसरे पक्ष ने झूठा फंसाया है। दूसरे पक्ष के लोगों की वजह से ही उनके परिवार का युवक जेल गया था। तभी से दोनों पक्षों में तनातनी चली आ रही है। 

कोतवाली के बाहर जुटी भीड़
मंगलौर कोतवाली के बाहर देर रात तक दोनों पक्षों के लोगों की भीड़ जुटी रही। इसे लेकर पुलिस भी सतर्क रही। विवाद की आशंका को देखते हुए पुलिस कोतवाली के बाहर से भीड़ को बार-बार हटाती रही। देर रात तक दोनों पक्ष कोतवाली में ही जुटे रहे। पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से गहनता से पूछताछ करती रही।

फायरिंग मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी सामने आएगा, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फारेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा में एक युवक के जेल जाने को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चली आ रही है। प्रथमदृष्टया फायरिंग का मामला संदेहास्पद लग रहा है।
-एसके सिंह, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed