{"_id":"6aef63e7cfdefea73404dce9","slug":"fire-safety-equipment-was-not-found-at-eight-shops-in-the-firecracker-market-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1108590-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: पटाखा बाजार की आठ दुकानों पर नहीं मिले फायर उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: पटाखा बाजार की आठ दुकानों पर नहीं मिले फायर उपकरण
विज्ञापन
नेहरू स्टेडियम में लगे पटाखा बाजार में सुरक्षा इंतजामों के लिए अग्निशमन विभाग ने सख्ती दिखाई। शुक्रवार शाम विभाग की टीम ने बाजार का निरीक्षण किया। वहां करीब आठ दुकानों पर बाल्टी, पानी और अग्निशमन उपकरण नहीं मिले। इस पर अधिकारियों ने संबंधित दुकानदारों को जमकर फटकार लगाई और तत्काल सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि दोबारा लापरवाही मिलने पर चालान की कार्रवाई की जाएगी।
रुड़की के नेहरू स्टेडियम में करीब 110 पटाखों की दुकानें लगाई गई है। त्योहार के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर रुड़की फायर स्टेशन के प्रभारी वंश नारायण बहादुर ने टीम के साथ बाजार का निरीक्षण किया।
इस दौरान सभी दुकानदारों को पर्याप्त सुरक्षा उपकरण रखने और आग से बचाव के इंतजाम चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान आठ दुकानों पर सुरक्षा उपकरण नहीं मिलने से विभाग ने नाराजगी जताई। हालांकि मौके पर किसी दुकानदार का चालान नहीं किया गया। शनिवार को भी अग्निशमन विभाग की टीम ने बाजार में दोबारा जांच की। इस बार सभी दुकानों पर व्यवस्था दुरुस्त मिली।
विज्ञापन
दुकानदारों को बिजली के तारों में कट होने पर उन्हें टेप से ठीक कराने की हिदायत भी दी गई। अधिकारियों ने कहा कि छोटी सी चिंगारी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। फायर स्टेशन प्रभारी वंश नारायण बहादुर ने बताया कि कमियां मिलने पर दुकानदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। दोबारा जांच में सभी व्यवस्थाएं ठीक मिली। बाजार में अग्निशमन विभाग की एक टीम तैनात है और फायर टेंडर भी मौजूद है।