Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Buses fell short in the face of the rush of passengers

Roorkee News: यात्रियों की भीड़ के आगे कम पड़ गईं बसें

Mon, 09 Nov 2026 06:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
Buses fell short in the face of the rush of passengers
त्योहार के कारण रुड़की रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों की चहल-पहल रही। यात्रियों की संख्या के आगे बसें कम पड़ गईं। रुड़की डिपो के साथ ही अन्य डिपो की बसों में भी यात्रियों की खासी भीड़ रही। हालत यह रही कि यात्रियों को सीट पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हरिद्वार, देहरादून और ऋषिकेश समेत विभिन्न स्थानीय रूटों पर दिनभर यात्रियों का दबाव बना रहा।
विज्ञापन

बस अड्डे पर सुबह से ही यात्रियों के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा। बसों में जगह नहीं मिलने पर कई यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ा। वहीं, बस अड्डे के आसपास दुकानदारों की अच्छी कमाई हुई। ई-रिक्शा चालकों को भी लगातार सवारियां मिलने से उनके चेहरे खिले रहे। बस अड्डे पर उतरने वाले यात्री शहर के अलग-अलग इलाकों में अपने परिवार और परिचितों के घर पहुंचे।
विज्ञापन

यात्री कोमल ने बताया कि वह सोमवार दोपहर करीब दो बजे बस अड्डे पहुंची लेकिन दिल्ली रूट की बस में सीट नहीं मिली। जरूरी काम होने के कारण उन्हें खड़े होकर सफर करना पड़ा। वहीं, मनोज कुमार ने बताया कि वह सहारनपुर जाने वाली बस में सवार हुए। रास्ते में कुछ यात्रियों के उतरने के बाद उन्हें सीट मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक महाप्रबंधक अमिता सैनी ने बताया कि रुड़की बस अड्डा यात्रियों का प्रमुख केंद्र है। यह बॉर्डर पार कर प्रदेश में प्रवेश करने वाला पहला प्रमुख बस अड्डा है। विश्व प्रसिद्ध संस्थानों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों के कारण त्योहारों पर यहां यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। यात्रियों की संख्या और उनके आवागमन वाले रूटों के अनुसार निगम और अनुबंधित बसों का संचालन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed