फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   fire in moving car

Roorkee News: चलती कार में लगी आग

Mon, 03 Nov 2025 06:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 06:01 PM IST
विज्ञापन
fire in moving car
पिरान कलियर थाना क्षेत्र के गुमावाला गांव के पास रविवार देर रात चलती कार में अचानक आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही रुड़की फायर यूनिट की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए बमुश्किल आग पर काबू पाया। फायरकर्मियों ने सूझबूझ और बहादुरी दिखाते हुए कार के डीजल टैंक को फटने से बचा लिया जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन




गुम्मावाला निवासी शादाब ने बताया कि सोमवार देर रात वह अपनी वर्ना कार से ससुराल जा रहे थे। जैसे ही वह गांव से बाहर निकले कार के बोनट से अचानक धुआं उठने लगा। उन्होंने तुरंत सड़क किनारे वाहन रोका और बाहर निकलते ही कार में आग भड़क उठी। देखते ही देखते पूरी कार लपटों में घिर गई।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही रुड़की फायर स्टेशन की टीम मौके के लिए रवाना हुई। वहां पहुंचने पर फायरकर्मियों ने देखा कि कार पूरी तरह आग का गोला बन चुकी थी। टीम ने बिना समय गंवाए हाई-प्रेशर वाहन से हौज फैलाकर पंपिंग शुरू की और भीषण आग पर काबू पाया। आग बुझाने के दौरान टीम को लगातार डीजल टैंक फटने का खतरा बना रहा लेकिन फायरकर्मियों ने जोखिम उठाकर आग को नियंत्रित किया और टैंक को फटने से बचाया। तब तक कार पूरी तरह जलकर जल चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed