{"_id":"6ac3e0d2e314fb9a97057941","slug":"serving-the-poor-and-the-needy-is-true-religion-roorkee-news-c-5-1-drn1075-1083374-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: दीन-दुखियों की सेवा करना सच्चा धर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: दीन-दुखियों की सेवा करना सच्चा धर्म
विज्ञापन
भारत विकास परिषद उत्तराखंड पश्चिम प्रांत की ओर से जनपद की सभी आठ शाखाओं की एक प्रवास बैठक ज्वालापुर में हुई। इसमें शाखाओं के सेवा कार्याें की समीक्षा की गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय संयोजक सेवा अजय विश्नोई ने कहा कि भारत विकास परिषद 63 वर्षों से समाज में सेवा और संस्कार के कार्य करती रही है। कहा कि दीन-दुखियों की सेवा करना सच्चा धर्म है। परिषद अपने बहुत से स्थाई और नियमित प्रकल्पों के माध्यम से समाज के वंचित व पीड़ित लोगों की सेवा के साथ-साथ संस्कार देकर समर्थ सशक्त संस्कारित भारत बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है।
क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव डॉ. सत्येंद्र मित्तल ने कहा कि यह जरूरी नहीं है कि सेवा के बहुत बड़े-बड़े कार्य किए जाएं। शाखाएं छोटे-छोटे सेवा के कार्य कर भी जरूरतमंदों की मदद कर सकती हैं।
इस मौके पर क्षेत्रीय गतिविधि संयोजक सेवा डॉ. संगीता सिंह, प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. मनीषा सिंघल, प्रांतीय महासचिव डॉ. संजय गर्ग, उपाध्यक्ष ललित पांडेय, रश्मि चौहान, संगठन सचिव निखिल वर्मा, संयोजक प्रचार एवं प्रसार एडवोकेट कुशल पाल सिंह चौहान, प्रांतीय संयोजक सेवा शोभा सिंह, विपिन जोशी, राजेंद्र सिंह राणा, संजीव लांभा, सुरेश जैनर, एके श्रीवास्तव, आशुतोष शर्मा आदि मौजूद रहे।