फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Deal with investigations and complaints in a timely manner: SP City

विवेचनाओं-शिकायतों को समयबद्ध तरीके से निपटाएं: एसपी सिटी

Mon, 05 Oct 2026 11:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Deal with investigations and complaints in a timely manner: SP City
नगर पुलिस अधीक्षक दीपक सिंह ने सोमवार को कनखल कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लंबित मालों का जल्द निस्तारण करने के साथ ही विवेचनाओं और शिकायतों को समयबद्ध तरीके से निपटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


एसपी सिटी ने मालखाना, कार्यालय, सीसीटीएनएस, भोजनालय, बैरक और थाना परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। थाना कार्यालय और सीसीटीएनएस में विभिन्न रजिस्टरों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने मालखाने में लंबे समय से लंबित मालों के निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। बीट अधिकारियों और हल्का प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहने और डायल-112 से मिलने वाली सूचनाओं को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी उपनिरीक्षकों को लंबित विवेचनाओं, प्रार्थना पत्रों और शिकायतों का समय से निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही सीएम पोर्टल पर लॉगइन कर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण करने और उसकी रिपोर्ट अपलोड करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


एसपी ने चेतक, पीसी और थाना मोबाइल को क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहने और आमजन की समस्याओं का समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन समस्याओं का समाधान पुलिसकर्मियों के स्तर से संभव न हो, उनकी जानकारी तत्काल उच्चाधिकारियों को दी जाए। इस दौरान एसएचओ देवेंद्र सिंह रावत, एसएसआई अनुज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed