{"_id":"6b09c50e7e6c259f7f00ec47","slug":"fir-registered-against-four-individuals-including-one-named-person-in-connection-with-an-assault-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1121502-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: मारपीट में एक नामजद समेत चार पर एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: मारपीट में एक नामजद समेत चार पर एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
लंढौरा में चमन लाल डिग्री कॉलेज के पास युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने एक को नामजद करते हुए तीन चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी हैं।
लंढौरा के वार्ड नंबर पांच निवासी शाहनजर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका भाई शाहरुख 26 नवंबर की रात करीब 8.30 बजे से नौ के बीच अपनी कार से चमन लाल डिग्री कॉलेज के पास कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के खेत में स्थित शिव मंदिर पहुंचा था। आरोप है कि शोएब निवासी वार्ड नंबर चार लंढौरा ने फोन कर उसे वहां बुलाया था।
शाहरुख के पहुंचते ही शोएब और उसके तीन-चार साथियों ने कार का दरवाजा खोलकर उसे नीचे खींच लिया और जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने धारदार हथियारों, डंडों और सरियों से शाहरुख पर वार किए जिससे उसके शरीर पर कई गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने पर शाहनजर अपने भाई शाहनवाज और दोस्त जावेद समेत अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचे तो शाहरुख खून से लथपथ बेहोशी की हालत में पड़ा था। मौके पर शोएब भी मौजूद था। परिजन घायल शाहरुख और शोएब को लेकर लंढौरा पुलिस चौकी पहुंचे। वहां से मेडिकल के लिए पर्ची लेकर दोनों को रुड़की सरकारी अस्पताल ले जाया गया।
शाहरुख की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि मारपीट के बाद शोएब के साथी मौके से फरार हो गए थे। सीओ अभिनय चौधरी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर नामजद आरोपी सोएब निवासी लंढौरा समेत चार अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।