{"_id":"6a1dd1c20d4056b9d308982a","slug":"fir-registered-against-11-people-in-a-dispute-over-installing-a-submersible-pump-roorkee-news-c-5-1-drn1027-985807-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: सबमर्सिबल लगाने के झगड़े में 11 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: सबमर्सिबल लगाने के झगड़े में 11 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने क्राॅस प्राथमिकी दर्ज कर 11 लोगों को नामजद किया है। मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोगों को चोट लगी थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांति व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी है।
क्षेत्र के मेहवड़ कला गांव में शनिवार को सबमर्सिबल लगाने के लिए दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। विवाद बढ़ने पर दोनों ओर से मारपीट हुई थी। इसमें छह लोग घायल हो गए थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और घायलों को मेडिकल के लिए भेजा था।
एक पक्ष के नरेश कुमार सैनी ने तहरीर देकर बताया था कि पारिवारिक संपत्ति के पुराने विवाद में विनय राज सिंह और उनके परिवार के सदस्य शनिवार सुबह करीब 10.30 बजे दुकानों के सामने सबमर्सिबल लगाने पहुंचे थे। दुकान पर कब्जा करने का प्रयास किया था। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी, लोहे की सरिया और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया था।
विज्ञापन
इससे परिवार के कई लोग घायल हो गए थे। वहीं दूसरे पक्ष के विनयराज सिंह ने तहरीर में आरोप लगाया था कि वह घर के बाहर नलकूप का कार्य करा रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग वहां पहुंचे और कहासुनी के बाद लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें कई लोग घायल हो गए थे। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि एक पक्ष की ओर से विनयराज, विशाल, विनीत, अलका और शीतल एवं दूसरे पक्ष की ओर से अनिल कुमार, नरेश कुमार, प्रिंस, मुनेश, पूनम और बबली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।