फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   FIR lodged for beating and driving out married woman from home

Roorkee News: विवाहिता को पीटकर घर से निकालने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज

Mon, 29 Dec 2025 04:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 04:40 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged for beating and driving out married woman from home
स्कॉर्पियो की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया है। आरोप है कि पति ने तलाक दिए बिना ही दूसरा निकाह भी कर लिया है। पुलिस ने पति समेत सात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन




कोतवाली क्षेत्र के थिथोला खेमपुर निवासी गुलिस्ता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका विवाह करीब एक साल पहले चौली शाहबुद्दीनपुर निवासी चिकित्सक अमजद के साथ हुआ था। शादी में काफी दहेज दिया गया था। ससुराल वाले दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं थे और उसे दहेज के रूप में स्कॉर्पियो कार व नकदी लाने के लिए दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन


आरोप है कि दहेज न लाने पर उसके साथ मारपीट की जाने लगी। मायके वाले ने दो लाख रुपये दिए लेकिन ससुराल वाले अपनी जिद पर अड़े रहे। इस दौरान उसके साथ मारपीट की गई और तीन तलाक देने की धमकी दी गई। मांग पूरी न होने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




अब जानकारी मिली कि ससुरालवालों ने उसे तलाक दिए बिना ही उसके पति का दूसरा निकाह भी करा दिया है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि चिकित्सक अमजद, इकबाल, इमराना, इकरा, आजम, अहसान निवासी चोली शाहबुद्दीनपुर व तैयब निवासी बुडियो हरियाणा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed