फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Fear of 70 year old woman, police did District Badar

महिला से माहौल खराब होने का डर, किया जिलाबदर

Wed, 19 Jan 2022 08:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 08:24 PM IST
विज्ञापन
Fear of 70 year old woman, police did District Badar
विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस की ओर से लगातार आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर गुंडा एक्ट, गैंगस्टर और जिलाबदर की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अब पुलिस ने एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को जिला बदर किया है। पुलिस ने महिला को मुजफ्फरनगर जिले की सीमा में छोड़कर तीन महीने तक हरिद्वार में नहीं घुसने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के बूढ़पुर जट्ट गांव निवासी चतरो (70) पर आबकारी अधिनियम में कई मामले दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि महिला गांव में देशी शराब की बिक्री करती है, जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए चतरो पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की थी। इसके बाद जिलाबदर की कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी थी। इस पर जिलाधिकारी की ओर से महिला के खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई की है। कोतवाली प्रभारी अमर चंद शर्मा ने बताया कि महिला को जिलाबदर करते हुए मुजफ्फरनगर की सीमा में छोड़ा गया है। चेतावनी दी गई है कि बिना अनुमति के जिले की सीमा में घुसने पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि महिला की बाहरी जिले में भी निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed