फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Explanation from block president on mass resignation

सामूहिक इस्तीफे पर ब्लॉक अध्यक्ष से स्पष्टीकरण

Wed, 21 Aug 2019 11:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Explanation from block president on mass resignation
उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी व लक्सर ब्लॉक कार्यकारिणी के बीच चल रहा विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जिलाध्यक्ष अशोक चौहान ने लक्सर ब्लॉक अध्यक्ष अमर क्रांति से सामूहिक इस्तीफे की बाबत स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक चौहान और जिला महामंत्री जितेंद्र चौधरी की कार्यशैली पर सवाल निशान खड़े करते हुए लक्सर कार्यकारिणी के मंत्री जितेंद्र सिंह के साथ ब्लॉक अध्यक्ष अमर क्रांति व अन्य पदाधिकारियों ने भी सामूहिक इस्तीफा देने की घोषणा की थी। बुधवार को जिलाध्यक्ष अशोक चौहान ने लक्सर ब्लॉक अध्यक्ष अमरक्रांति से सामूहिक इस्तीफा देने पर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। इसमें छह बिंदुओं पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। पहला यह कि ब्लॉक अध्यक्ष व अन्य सदस्यों ने किसे त्यागपत्र भेजा गया है। दूसरा, यदि पदाधिकारी और सदस्य व्यक्तिगत रूप से त्यागपत्र दे चुके हैं तो त्यागपत्र लिखित में क्यों नहीं भिजवाएं गए हैं। यदि कोई पदाधिकारी व सदस्य त्यागपत्र देना चाहता है तो वह हस्तलिखित पत्र भेजे। ब्लॉक संगठन के त्यागपत्र के बाद सदस्यता शुल्क का ब्यौरा, कैशबुक, खाते सहित पासबुक, बैठक पंजिका क्यों नहीं भिजवाएं गए हैं। इसके साथ ही किए गए अभद्र शब्दों के प्रयोग को लेकर भी स्पष्टीकरण तलब किया गया है। जिलाध्यक्ष अशोक चौहान ने बताया कि स्पष्टीकरण का जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को ब्लॉक कार्यकारिणी के सदस्यों की बैठक बुलाई गई थी। इसमें शिक्षकों ने बहुमत के साथ फैसला लिया था कि सामूहिक इस्तीफा दिया जाए। उनके लिए शिक्षक हित सर्वोपरि है। पहले शिक्षक है उसके बाद संगठन है। इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अमर क्रांति, ब्लॉक अध्यक्ष, लक्सर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed